हरियाणा में बनेगा 'हाई स्पीड रेलवे कॉरिडोर', इस बड़े राज्य से जुड़ेगा, ये इलाके होंगे शामिल

Edited By Yakeen Kumar, Updated: 21 Aug, 2025 10:32 PM

high speed  railway corridor  will be built in haryana

प्रदेश के लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी है। दोनों राज्यों को जोड़ने के लिए 135 किलोमीटर लंबा हाई स्पीड रेलवे कॉरिडोर बनाया जाएगा।

हरियाणा डेस्क : हरियाणा और उत्तर प्रदेश के लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी है। दोनों राज्यों को जोड़ने के लिए 135 किलोमीटर लंबा हाई स्पीड रेलवे कॉरिडोर बनाया जाएगा। इसमें से 48 किलोमीटर ट्रैक हरियाणा और 87 किलोमीटर ट्रैक यूपी में बिछाया जाएगा। इस प्रोजेक्ट को रेलवे मंत्रालय और दोनों राज्यों के संयुक्त प्रयास से लखनऊ में मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई उच्चस्तरीय बैठक में हरी झंडी दी गई।

यह रेलमार्ग शहरी इलाकों से बाहर बनाया जाएगा ताकि शहरों में ट्रैफिक और लॉजिस्टिक्स का दबाव कम हो सके। पहले इसे गाजियाबाद शहर से लाने की योजना थी, लेकिन अब इसे ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे (Eastern Peripheral Expressway) के बाहर बनाया जाएगा।

ये कॉरिडोर पलवल से सोनीपत तक जाएगा और गाजियाबाद, बागपत, गौतमबुद्धनगर, फरीदाबाद व सोनीपत जैसे जिलों को कवर करेगा। इस मार्ग पर 15 स्टेशन प्रस्तावित हैं, जिनमें हरियाणा व यूपी के 6–6 प्रमुख स्टेशन शामिल होंगे। हरियाणा में मल्हा मजारा, जाथेरी, भैएरा, बाकीपुर, छायंसा, जवान और फतेहपुर बिलौच जैसे स्टेशन जोड़े जाएंगे। इससे गाजियाबाद, नोएडा, बागपत, सोनीपत और फरीदाबाद के बीच तेज और सीधी रेल कनेक्टिविटी संभव होगी।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!