Delhi जाने वाले संभलकर निकलें, KGP-KMP पर डायवर्ट हुए भारी वाहन, पुलिस की अपील- साथ रखें पहचान पत्र

Edited By Isha, Updated: 14 Aug, 2026 07:24 PM

heavy vehicles have been diverted to the kgp kmp expressways

स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर सोनीपत जिले में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। दिल्ली से सटे होने के कारण प्रशासन किसी भी तरह की चूक नहीं बरतना चाहता। दिल्ली-हरियाणा सीमा पर स्थित नेशनल हाईवे-44

सोनीपत (सन्नी मलिक ):   स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर सोनीपत जिले में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। दिल्ली से सटे होने के कारण प्रशासन किसी भी तरह की चूक नहीं बरतना चाहता। दिल्ली-हरियाणा सीमा पर स्थित नेशनल हाईवे-44 पर सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं। कुंडली बॉर्डर समेत NH-44 पर कुल 6 स्थानों पर पुलिस द्वारा बैरिकेडिंग की गई है। दिल्ली की ओर जाने वाले सभी वाहनों की गहनता से जांच की जा रही है। कुंडली बॉर्डर के साथ साथ नेशनल हाईवे 44 पर सैकड़ों पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। संदिग्ध वाहनों और लोगों पर नजर रखने के लिए जिले भर में नाकेबंदी बढ़ा दी गई है।

PunjabKesari
स्वतंत्रता दिवस को देखते हुए दिल्ली में भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। इसके चलते सोनीपत पुलिस ने भी भारी वाहनों को KGP और KMP एक्सप्रेसवे के रास्ते डायवर्ट कर दिया है, ताकि दिल्ली शहर के अंदर ट्रैफिक का दबाव न बढ़े ।
PunjabKesari

केवल बॉर्डर ही नहीं, जिले के प्रमुख बाजारों, सार्वजनिक स्थलों और रेलवे स्टेशन पर भी सुरक्षा बढ़ाई गई है। पुलिस टीमें लगातार गश्त कर रही हैं और CCTV के जरिए निगरानी रखी जा रही है। प्रशासन ने आम लोगों से अपील की है कि वे यात्रा के दौरान अपना पहचान पत्र साथ रखें और पुलिस को सहयोग करें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।15 अगस्त के दिन NH-44 और दिल्ली जाने वाले रूट पर ट्रैफिक धीमा रह सकता है।

PunjabKesari
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!