हरियाणा के इस जिले में तेज हवाओं के साथ जोरदार बारिश, दिन के वक्त छाया घना अंधेरा; जानें आने वाले घंटों में मौसम का हाल

Edited By Harman, Updated: 15 Jun, 2026 06:35 PM

heavy rain accompanied by strong winds in this district of haryana

यमुनानगर में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। तेज हवाओं के साथ हुई जोरदार बारिश ने पूरे जिले का मौसम सुहावना बना दिया। दिन के समय ही घना अंधेरा छा गया और सड़कों पर पानी भर गया। वहीं, कई दिनों से पड़ रही झुलसाने वाली गर्मी से लोगों को बड़ी राहत मिली...

यमुनानगर (परवेज खान) : यमुनानगर में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। तेज हवाओं के साथ हुई जोरदार बारिश ने पूरे जिले का मौसम सुहावना बना दिया। दिन के समय ही घना अंधेरा छा गया और सड़कों पर पानी भर गया। वहीं, कई दिनों से पड़ रही झुलसाने वाली गर्मी से लोगों को बड़ी राहत मिली है।

यमुनानगर में सोमवार को अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। तेज हवाओं के साथ शुरू हुई बारिश ने कुछ ही देर में पूरे इलाके को अपनी चपेट में ले लिया। आसमान में काले बादल छा गए और दिन के समय ही अंधेरे जैसे हालात बन गए। बारिश के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली। पिछले कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी और उमस से परेशान लोगों को मौसम के इस बदलाव ने काफी राहत पहुंचाई।

हालांकि तेज हवाओं के कारण कई स्थानों पर लोगों को परेशानी का सामना भी करना पड़ा, लेकिन ज्यादातर लोग बारिश का आनंद लेते नजर आए। मौसम विभाग ने आने वाले घंटों में भी मौसम के बदले रहने की संभावना जताई है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!