हरियाणा में गर्मी ने दिखाए तेवर, सबसे गर्म रहा ये जिला, जानें मौसम की ताजा अपडेट

Edited By Manisha rana, Updated: 03 Apr, 2025 08:07 AM

heat in haryana this district was the hottest

हरियाणा में मौसम लगातार करवट बदल रहा है। मौसम कभी ठंडा तो कभी गर्मी वाला हो रहा है।

हरियाणा डेस्क : हरियाणा में मौसम लगातार करवट बदल रहा है। मौसम कभी ठंडा तो कभी गर्मी वाला हो रहा है। अब मौसम साफ होने के चलते तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। बीते दिन 2 अप्रैल को प्रदेश का सबसे गर्म जिला भिवानी रहा। जहां का अधिकतम तापमान 37.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

कल तक खुश्क रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा में कल तक मौसम आमतौर पर खुश्क रहने की संभावना है। बीच-बीच में उत्तर पश्चिमी व पश्चिमी हवाएं चलने का भी अनुमान है, विशेषकर दिन के तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है। वहीं 24 घंटे में तापमान बदलाव की बात करें तो प्रत्येक जिले के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। प्रदेश के जिलों की बात करें तो सबसे ज्यादा गुरुग्राम में बढ़ोतरी हुई। कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से 3 और 4 अप्रैल को वातावरण में नमी बढ़ने से आंशिक बादल छाए रहने तथा हल्की से मध्यम गति की हवाएं चलने की संभावना है।

मौसम विभाग के मुताबिक इस बार हरियाणा में प्रचंड गर्मी पड़ेगी। गर्मी में लोगों का बाहर निकलना मुश्किल हो जाएगा। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!