हरियाणा में गर्मी ने तोड़े सभी रिकॉर्ड, हिसार का पारा 49 पार

Edited By Vivek Rai, Updated: 16 May, 2022 11:01 AM

heat breaks all records in haryana hisar s temperature crosses 49

हरियाणा में पड़ रही भीषण गर्मी ने रविवार को कई रिकॉर्ड तोड़ दिए। कल प्रदेश का अधिकतम तापमान 49 डिग्री सेल्सियस से भी ऊपर जा पहुंचा, जो ना सिर्फ इस सीजन बल्कि पिछले 2 दशक में सबसे ज्यादा तापमान है। बीते चार दिन से हिसार और सिरसा जोन प्रदेश में सबसे...

हिसार(ब्यूरो): हरियाणा में पड़ रही भीषण गर्मी ने रविवार को कई रिकॉर्ड तोड़ दिए। कल प्रदेश का अधिकतम तापमान 49 डिग्री सेल्सियस से भी ऊपर जा पहुंचा, जो ना सिर्फ इस सीजन बल्कि पिछले 2 दशक में सबसे ज्यादा तापमान है। बीते चार दिन से हिसार और सिरसा जोन प्रदेश में सबसे गर्म बने हुए हैं। हिसार में रविवार को अधिकतम तापमान 49.2 डिग्री रहा, जो प्रदेश का सर्वाधिक है। जिले का अधिकतम तापमान सामान्य से 8 डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा। इसी के साथ प्रदेश के 7 जिलों में पारा 47 डिग्री के पार रहा। लू और गर्म हवाओं के कारण आमजन के जीवन पर असर पड़ रहा है। दोपहर के समय सड़कों पर कर्फ्यू जैसा माहौल रहता है।

हरियाणा में गर्मी ने तोड़ा 24 साल का रिकॉर्ड

इससे पहले 26 मई, 1998 को हरियाणा में पारा 48.8 डिग्री के अधिकतम स्तर पर पहुंचा था। मई 2020 में अधिकतम तापमान 48 डिग्री दर्ज किया गया था। इसके बाद रविवार को तापमान पिछले सभी रिकॉर्ड तोडते हुए यह 49 डिग्री तक पहुंच गया। मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में पारे में और अधिक उछाल देखने को मिल सकता है।

सोमवार रात से बदलेगा मौसम, हल्की बारिश की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में सोमवार को भी भीषण गर्मी पड़ने और लू चलने के आसार हैं। दोपहर बाद मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। आधी रात पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के चलते आंधी चलने और हल्की बारिश होने के आसार हैं। इससे तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट आ सकती है। इसके बाद प्रदेश में गर्मी फिर जोर पकड़ेगी।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!