हरियाणा में आसमान से फिर बरसेगी आग, 9 जून से लू चलने की संभावना, इन 2 जिलों में पारा 40 डिग्री के पार

Edited By Manisha rana, Updated: 07 Jun, 2025 10:02 AM

heat again in haryana possibility of heat wave

हरियाणा में मौसम ने पलटी मार दी है। सूबे में पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म हो गया जिससे फिर तापमान बढ़ने लगा है।

हरियाणा डेस्क : हरियाणा में मौसम ने पलटी मार दी है। सूबे में पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म हो गया जिससे फिर तापमान बढ़ने लगा है। हरियाणा के दो शहरों सिरसा और रोहतक में तापमान 40 डिग्री को पार कर गया है। मौसम वैज्ञानिकों ने हरियाणा में गर्म हवाएं फिर से एक्टिव होने की संभावना जताई है। जिससे हीट वेव की संभावना बढ़ेगी। सोमवार से हरियाणा के इलाकों में लू चलेगी। 

मौसम विभाग ने सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, रोहतक, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, मेवात, पलवल आदि शहरों में लू चलने की संभावना जताई है। वहीं इस बार मानसून अपने निर्धारित समय पर दस्तक देगा। सूबे में मानसून की एंट्री जून के आखिर में हो सकती है।  

हरियाणा में तापमान बढ़ना शुरू

हरियाणा में तापमान का स्तर बढ़ना शुरू हो गया है। हरियाणा के सभी जिलों में अधिकतम तापमान में बढ़ोत्तरी देखने को मिली। सिरसा और रोहतक में तापमान 40 डिग्री को पार कर गया है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!