हिसार में छाया हरियाणवी हुक्का, 500 किलो की खाट देखकर भी लोग रह गए दंग

Edited By Manisha rana, Updated: 01 Jan, 2025 10:58 AM

haryanvi hookah is a hit in hisar people were stunned to see the 500 kg cot

हरियाणा के लोग हुक्का पीने का शौक रखते हैं। आपको हरियाणा के हर गांव-चौपाल और शादियों में हुक्का रखा मिल जाएगा। हिसार के पुराने राजकीय मैदान में आयोजित स्वदेशी मेले में विशालकाय हुक्का और खाट लोगों के आकर्षण का केंद्र रहा है।

हिसार : हरियाणा के लोग हुक्का पीने का शौक रखते हैं। आपको हरियाणा के हर गांव-चौपाल और शादियों में हुक्का रखा मिल जाएगा। हिसार के पुराने राजकीय मैदान में आयोजित स्वदेशी मेले में विशालकाय हुक्का और खाट लोगों के आकर्षण का केंद्र रहा है।

ऋषि नगर के अजय और दीक्षांत ने बताया कि उन्होंने ये खाट और हुक्का तैयार करवाया है। इनको लेने के लिए उनके पास आर्डर आ रहे हैं। खाट के लिए दो आर्डर आए हैं। हुक्के के लिए तीन-चार आर्डर आए हैं। फिलहाल वो अभी तक चालीस से अधिक हुक्के बेच चुके हैं। नौ चिलम के हुक्के को शादियों में किराए पर दिया जाता है। हिसार फतेहाबाद, सिरसा, गुरुग्राम, झज्जर, चंडीगढ़, दिल्ली, यूपी के लोग हुक्के को किराए पर लेकर जाते हैं। 

हुक्के की खासियत 

  • हरियाणवी हुक्के की चौड़ाई 6 फीट और वजन पचास किलोग्राम है। 
  • हुक्के में नौ चिलम लगने के बाद ये आकर्षक दिखता है।
  • हुक्के में चालीस लीटर पानी भरा जाता है और नौ चिलम लगाई जाती है।

500 किलो की खाट 

  • हरियाणवी खाट पंद्रह फीट लंबी और छह फीट चौड़ी है। 
  • इसकी कीमत सवा लाख रुपये है। 
  • खाट को लोहे और स्टील से बनाया गया है।
  • इसका वजन पांच सौ किलोग्राम है।

    (पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)    

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!