Haryana : इस जिले में जल्द शुरु होगा पैंडिंग पड़े स्टेडियम का काम, विधायक ने विधानसभा में उठाया मुद्दा

Edited By Krishan Rana, Updated: 27 Feb, 2026 07:45 PM

haryana work on pending stadiums in this district will soon begin mla raises i

खेल परिसर को लेकर विधानसभा में उठे सवालों के बाद सरकार ने स्पष्ट किया है कि स्टेडियम से जुड़ी कोई जांच लंबित नहीं

चंडीगढ़ (चन्द्र शेखर धरणी) : डबवाली के गुरु गोबिंद सिंह खेल परिसर को लेकर विधानसभा में उठे सवालों के बाद सरकार ने स्पष्ट किया है कि स्टेडियम से जुड़ी कोई जांच लंबित नहीं है और इसके सुधारीकरण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। डबवाली के विधायक आदित्य देवीलाल ने सदन में कहा कि स्टेडियम के सिंथेटिक ट्रैक को लेकर दो बार मुख्यमंत्री घोषणा कर चुके हैं, लेकिन पिछले 12 वर्षों में एक रुपया भी खर्च नहीं हुआ।

 विधायक आदित्य देवीलाल ने क्षेत्र में बढ़ते नशे की समस्या का जिक्र करते हुए कहा कि यदि युवाओं को बेहतर खेल सुविधाएं नहीं मिलेंगी तो उन्हें सकारात्मक दिशा कैसे मिलेगी। उन्होंने याद दिलाया कि मुख्यमंत्री स्वयं डबवाली में दौड़ लगाकर गए थे, इसलिए घोषणाओं को धरातल पर उतारा जाना जरूरी है। खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने जवाब देते हुए कहा कि स्टेडियम से संबंधित कोई जांच लंबित नहीं है।

जिला खेल अधिकारी ने एक करोड़ रुपये का अनुमान तैयार कर भेजा है, जिसे हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) को अग्रेषित कर दिया गया है। मंजूरी मिलते ही काम शुरू होगा। मंत्री ने बताया कि सिरसा जिले में शहीद भगत सिंह खेल परिसर, चौधरी दलबीर सिंह इंडोर स्टेडियम सहित डबवाली और चौटाला में उपमंडल स्तरीय स्टेडियम संचालित हैं। जिले में 50 खेल नर्सरियां और 21 प्रशिक्षक कार्यरत हैं। सरकार का दावा है कि युवाओं को खेलों से जोड़ने के लिए बुनियादी ढांचे को मजबूत किया जा रहा है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!