हरियाणा को आज मिलेगी एक और वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात, इन स्टेशनों पर होगा ठहराव

Edited By Manisha rana, Updated: 08 Nov, 2025 09:20 AM

haryana will get the gift of another vande bharat express today

हरियाणावासियों को आज एक और बड़ी सौगात मिलने जा रही है। सूबे को आज एक नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन मिलने जा रही है, जो फिरोजपुर कैंट से दिल्ली जंक्शन के बीच चलेगी।

हरियाणा डेस्क : हरियाणावासियों को आज एक और बड़ी सौगात मिलने जा रही है। सूबे को आज एक नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन मिलने जा रही है, जो फिरोजपुर कैंट से दिल्ली जंक्शन के बीच चलेगी। वहीं यह ट्रेन हरियाणा के तीन प्रमुख रेलवे स्टेशनों अंबाला कैंट, कुरुक्षेत्र और पानीपत पर रुकेगी। इससे पहले हरियाणा में चलने वाली वंदे भारत ट्रेनें मुख्य रूप से अंबाला तक ही चलती थीं।

उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि ट्रेन संख्या 26462/26461 वंदे भारत एक्सप्रेस का उद्घाटन आज यानी 8 नवंबर को फिरोजपुर कैंट रेलवे स्टेशन से किया जाएगा। नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन अंबाला कैंट स्टेशन पर दोपहर 12:18 बजे पहुंचेगी।  अब इस नई वंदे भारत ट्रेन के शुरू होने से यात्रियों को तेज, समयबद्ध और आरामदायक यात्रा का विकल्प मिलेगा।हरियाणा में इसकी एक और शुरुआत राज्य की परिवहन सुविधाओं को नई दिशा मिलेगी।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!