स्टार्टअप, डीप टैक और डाटा सैंटर का नया गढ़ बनेगा हरियाणा: नायब सैनी

Edited By Manisha rana, Updated: 02 Feb, 2026 03:56 PM

haryana will become new hub of startups deep tech and data centers nayab saini

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि वोकल फॉर लोकल और मेड इन इंडिया के संकल्प को साकार करने में आर्टिफिशियल इंटैलीजैस अहम भूमिका निभा रही है।

चंडीगढ़ : मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि वोकल फॉर लोकल और मेड इन इंडिया के संकल्प को साकार करने में आर्टिफिशियल इंटैलीजैस अहम भूमिका निभा रही है। उन्होंने कहा कि ग्लोबल ए.आई. रियल इम्पैक्ट केवल एक विषय नहीं बल्कि समय की आवश्यकता है जिसमें वैश्विक सोच को स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप प्रभावी ढंग से लागू किया जाए। मुख्यमंत्री शनिवार देर सायं चंडीगढ़ में आयोजित टी. आई. ई. ए. आई. शिखर सम्मेलन-2026 को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि द इंडस एंटरप्रिन्योर्स (टी.आई.ई.) चंडीगढ़ द्वारा आयोजित यह शिखर सम्मेलन भविष्य की तकनीक, नवाचार और उद्यमिता को नई दिशा देने वाला सशक्त मंच है। आर्टिफिशियल इंटैलीजैंस अब केवल तकनीक नहीं रह गई है बल्कि स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, उद्योग और प्रशासनिक व्यवस्थाओं का अभिन्न हिस्सा बन चुकी है। मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य में ए.आई. को बढ़ावा देने के लिए 'हरियाणा ए. आई. मिशन' स्थापित करने का प्रस्ताव किया गया है, जिसके लिए विश्व बैंक द्वारा लगभग 470 करोड़ रुपए की सहायता का आश्वासन प्राप्त हुआ है। इस मिशन के अंतर्गत गुरुग्राम और पंचकूला में 1-1 ए.आई. हब स्थापित किए जाएंगे, जहां 50 हजार युवाओं को नई तकनीकों में प्रशिक्षित किया जाएगा।

पंचकूला बनेगा उत्तर भारत की 'सिलिकॉन वैली' : मुख्यमंत्री ने कहा कि पंचकूला को उत्तर भारत की 'सिलिकॉन वैली' के रूप में विकसित करने का लक्ष्य रखा गया है। यहां स्वच्छ पर्यावरण, प्रतिभाशाली मानव संसाधन, हाई-स्पीड इंटरनैट, सातों दिन उपलब्ध ग्रीन एनर्जी तथा 73 एकड़ भूमि पर ए. आई. हब स्थापित करने की तैयारी की जा रही है। यह क्षेत्र डीप टैंक इनोवेशन का जीवंत केंद्र बनेगा। सरकार रैगुलेटरी सैंडबॉक्स की सुविधा उपलब्ध करवा रही है ताकि नवाचार बिना किसी बाधा के आगे बढ़ सके। मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर, नीतिगत स्पष्टता और अपार मानव क्षमता के कारण हरियाणा भविष्य के भारत का लॉन्च पैड बन रहा है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!