Haryana Weather: हरियाणा वासियों को गर्मी से मिलेगी राहत!, इस दिन से बदलेगा मौसम, जमकर होगी बारिश

Edited By Deepak Kumar, Updated: 28 Apr, 2025 01:36 PM

haryana weather weather will change in haryana heavy rain

हरियाणा में गर्मी ने सितम ढा कर रखा है। प्रदेश में अगले 2 दिन और लू चलने की संभावना बताई जा रही है। इसके बाद 30 अप्रैल से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम विभाग ने 30 अप्रैल और 1 मई को प्रदेश में बादल छाने के साथ-साथ बारिश होने के आसार जताए हैं।

डेस्कः हरियाणा में गर्मी ने सितम ढा कर रखा है। प्रदेश में अगले 2 दिन और लू चलने की संभावना बताई जा रही है। इसके बाद 30 अप्रैल से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम विभाग ने 30 अप्रैल और 1 मई को प्रदेश में बादल छाने के साथ-साथ बारिश होने के आसार जताए हैं।  

14 जिलों में लू का येलो अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने सोमवार के लिए 14 जिलों में लू का येलो अलर्ट जारी किया है,जिनमें सिरसा, फतेहाबाद, जींद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, मेवात, अंबाला और पंचकूला शामिल है। वहीं, प्रदेश के 8 जिलों को ग्रीन जोन में रखा गया है, जिनमें यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, कैथल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक और झज्जर शामिल है।

29 अप्रैल को हरियाणा के 18 जिलों में चलेगी लू 

मौसम विभाग ने कहा कि 29 अप्रैल को हरियाणा के 18 जिलों में लू चलेगी। इसको लेकर पंचकूला, अंबाला, सिरसा, फतेहाबाद, जींद, हिसार, भिवानी, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, झज्जर, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल और मेवात में हीटवेव का यलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल व कैथल को ग्रीन जोन में रखा है। 

30 अप्रैल से बदलेगा मौसम

उधर, मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा में 30 अप्रैल के बाद मौसम बदलेगा, जिसके तहत प्रदेश के 2 जिले पंचकूला और यमुनानगर में तेज हवाओं चलने के साथ गरज और चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। वहीं, 4 जिलों अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल और कैथल को छोड़कर अन्य जिलों में लू का येलो अलर्ट रहेगा। इसके बाद 1 मई को पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र और करनाल में गरज चमक के साथ बारिश के आसार है। इसका असर पूरे हरियाणा को देखने को मिलेगा।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!