Edited By Yakeen Kumar, Updated: 28 Jan, 2026 09:51 PM

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने प्रदेश में बारिश होने की आशंका जताई है। हरियाणा में आगामी दिनों तक मौसम शुष्क बना रहेगा, लेकिन फरवरी की शुरुआत में बारिश की संभावना जताई गई है।
चंडीगढ़ : भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने प्रदेश में बारिश होने की आशंका जताई है। हरियाणा में आगामी दिनों तक मौसम शुष्क बना रहेगा, लेकिन फरवरी की शुरुआत में बारिश की संभावना जताई गई है। 28 जनवरी से 30 जनवरी 2026 तक राज्य के सभी जिलों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।
मौसम विभाग के अनुसार 31 जनवरी को दक्षिणी हरियाणा के कुछ जिलों महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, मेवात और पलवल में हल्की और हल्की बारिश हो सकती है। वहीं, 1 फरवरी को पंचकूला, यमुनानगर, अंबाला और चंडीगड़ में तेज बारिश हो सकती है। वहीं अन्य जिलों में मध्यम और हल्की बारिश होने की आशंका जताई जा रही है। उत्तरी और पूर्वी हरियाणा के जिलों में अधिकांश स्थानों पर वर्षा, जबकि मध्य और पश्चिमी हरियाणा में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
विशेषज्ञों के मुताबिक यह पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से हो रहा है। इस बारिश से रबी फसलों को फायदा मिलने की उम्मीद है, हालांकि तापमान में गिरावट और ठंड बढ़ने की भी संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने किसानों को आवश्यक सावधानी बरतने की सलाह दी है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)