Haryana Weather Update: हरियाणा में मौसम ने फिर मारी पलटी, इन जिलों में बारिश, जानें आपके शहर का Mausam

Edited By Deepak Kumar, Updated: 29 Sep, 2025 08:42 AM

haryana weather weather changes again in haryana rain in 4 districts

हरियाणा में मौसम एक बार फिर से बदलेगा। मौसम विभाग ने सोमवार और मंगलवार को महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, मेवात और पलवल जिलों में हल्की बारिश की संभावना जताई है।

डेस्कः हरियाणा में मौसम एक बार फिर से बदलेगा। मौसम विभाग ने सोमवार और मंगलवार को महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, मेवात और पलवल जिलों में हल्की बारिश की संभावना जताई है। साथ ही हवाएं अब उत्तर-पश्चिमी दिशा से चलेंगी, जिससे रात के तापमान में गिरावट आएगी और ठंडक का एहसास बढ़ेगा।

करनाल में सबसे अधिक तापमान दर्ज

रविवार को करनाल में सबसे अधिक तापमान 37.5 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि यमुनानगर के हथनीकुंड बैराज के आसपास न्यूनतम तापमान 30.9 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। वहीं, रात का सबसे अधिक तापमान फरीदाबाद में 27.8 डिग्री और सबसे कम नारनौल (महेंद्रगढ़) में 23 डिग्री रहा। आगामी दिनों में रात के तापमान में और गिरावट के चलते ठंड बढ़ने की संभावना है।

3 अक्टूबर तक छाए रहेंगे बादल 

चौधरी चरण सिंह हरियाणा विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि अरब सागर में दबाव का क्षेत्र बनने के कारण हवाओं में बदलाव होगा। इसके चलते 3 अक्टूबर तक हरियाणा में मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील रहेगा और आंशिक बादल छाए रहेंगे। मौसम विभाग के अनुसार, 1 से 3 अक्टूबर तक प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम खुश्क रहेगा। इस दौरान हवाओं के बदलने से दिन और रात के तापमान में गिरावट देखी जाएगी।

3 दिन का मौसम पूर्वानुमान

30 सितंबर: मेवात, पलवल, रेवाड़ी और महेंद्रगढ़ में हल्की बारिश के आसार।

1 अक्टूबर: प्रदेश के सभी जिलों में साफ मौसम रहेगा, बारिश की संभावना नहीं।

2 अक्टूबर: पूरे हरियाणा में मौसम साफ और खुश्क रहेगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!