Edited By Deepak Kumar, Updated: 17 Feb, 2026 08:05 PM

STF अंबाला और STF हरियाणा को बड़ी कामयाबी मिली है। जम्मू-कश्मीर के आरएस पुरा इलाके से
अंबाला (अमन कपूर) : STF अंबाला और STF हरियाणा को बड़ी कामयाबी मिली है। जम्मू-कश्मीर के आरएस पुरा इलाके से सिक्योरिटी को गोलियां मारकर जुविनाइल होम से फरार हुए 2 आतंकवादियों को STF हरियाणा ने रेलवे स्टेशन परिसर से गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है।
इस बारे में जानकारी देते हुए SP STF विक्रांत भूषण ने बताया कि जम्मू-कश्मीर के आरएस पुरा जुवेनाइल होम से 3 आतंकवादी फरार हुए थे। इनमें से 2 पाकिस्तानी और एक हिंदुस्तानी था। 2 पाकिस्तानियों को अंबाला STF ने स्टेशन परिसर से गिरफ्तार कर जम्मू पुलिस के हवाले किया है। दोनों की पहचान मोहम्मद सनुला (20) और अहसान अनवर (21) हैं। ये दोनों पाकिस्तान के थे।
इनमें से एक 2019 और दूसरा 2021 से जुविनाइल में थे। इन दोनों को जम्मू एंड कश्मीर पुलिस के हवाले कर दिया है। इनका तीसरा साथी जो भारतीय है करमजीत उर्फ गुग्गा वो भी इन्हीं के साथ जेल से फरार हुआ था।वही इनका मास्टरमाइंड था, जो इन्हें यूपी और नेपाल बॉर्डर से देश से बाहर भेजने वाला था।
हालांकि जम्मू-कश्मीर पुलिस इन्हें रिमांड पर लेकर बाकी की तहकीकात करेगी अभी शुरुवाती जांच में इतना ही पता लग पाया है कि करमजीत उर्फ गुग्गा ने सारी प्लानिंग की और इनको यूपी के रस्ते नेपाल से बाहर भेजने की तैयारी में था।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)