हरियाणा की बेटी रीना भट्टी ने माउंट एल्ब्रुस पर फहराया तिरंगा, सीएम खट्टर ने दी बधाई
Edited By Manisha rana, Updated: 19 Aug, 2022 06:16 PM

हरियाणा के हिसार की रहने वाली रीना भट्टी यूरोप की सबसे ऊंची पर्वत चोटी माउंट एल्ब्रुस पर तिरंगा फहराने वाली पहली भारतीय महिला बनी...
चंडीगढ़ (धरणी) : हरियाणा के हिसार की रहने वाली रीना भट्टी यूरोप की सबसे ऊंची पर्वत चोटी माउंट एल्ब्रुस पर तिरंगा फहराने वाली पहली भारतीय महिला बनी। रीना भट्टी ने तिरंगा फहराकर देश का गौरव बढ़ाया है। इस उपलब्धि पर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने ट्वीट कर पर्वतारोही रीना भट्टी को बधाई दी। मनोहर लाल ने बताया कि रीना की इस उपलब्धि से न सिर्फ हरियाणा बल्कि पूरे भारतवर्ष को गौरवान्वित होने का अवसर मिला है।
रीना भट्टी ने बताया कि इस एल्ब्रुस पर्वत की ऊंचाई 5642 मीटर है और यहां लगभग हर समय बर्फ की चादर बिछी रहती है। यहां आमतोर पर तापमान 20 से 25 डिग्री सेल्सियस रहता है। 15 अगस्त को सुबह 5ः43 पर उन्होंने इस पर्वत की चोटी पर झंडा फहराया था।
बता दें कि पर्वतारोही रीना भट्टी ने कुछ दिन पहले ही 70 घंटे में माउंट कांग यात्से और माउंट जोजंगो चोटी को फतह कर रिकॉर्ड बनाया था। दो चोटी को एक साथ फतह करने वाली रीना हरियाणा की पहली पर्वतारोही बनी थी।
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)
Related Story

25 साल की प्रशासनिक यात्रा पर अनिल विज ने PM मोदी को दी बधाई, बोले- सेवा, सुशासन और राष्ट्र निर्माण...

प्यार में मां बनी रोड़ा...तो बेटी ने Boyfriend संग मिलकर कर दी हत्या, फिर करंट लगने से मौत बताई,...

हरियाणा में खौफनाक हत्याकांड.... पूर्व सरपंच ने इकलौते बेटे को गोली मार उतारा मौत के घाट, सामने आई...

'हमने पिछले 2 वर्षों में 46,500 युवाओं को सरकारी नौकरी दी है', हरियाणा सरकार के 2 साल पूरे होने...

नमो क्रिकेट लीग: समापन पर खट्टर और बी प्राक की मौजूदगी रहेगी खास, फाइनल के बाद ‘प्लेयर ऑफ द...

हरियाणा के राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी राहत, प्रदेश के करीब 39.89 लाख बीपीएल और एएवाई परिवारों को...

हरियाणा में नायब सैनी सरकार के दो साल पूरे: 217 में से 70 संकल्प हुए पूरे, 143 वादों पर तेजी से चल...

रौंगटे खड़े कर देने वाली घटना: आपसी विवाद में उजड़ा परिवार...पत्नी को मारने के बाद पति ने भी दी जान

11 साल पहले विदेश गया था इकलौता बेटा, घर में चल रही थी शादी की तैयारी, फोन पर मनहूस खबर मिलते ही...

हरियाणा के कच्चे कर्मचारियों के लिए खुशखबरी: हाईकोर्ट के निर्देश के बाद नियमितीकरण को लेकर बड़ा...