बड़ा ऐलान: हरियाणा रोडवेज संयुक्त कर्मचारी यूनियन 20 मई को करेंगी देशव्यापी हड़ताल

Edited By Isha, Updated: 14 May, 2025 12:17 PM

haryana roadways joint employees union will go on nationwide strike on may 20

हरियाणा रोडवेज संयुक्त कर्मचारी यूनियन ने 15 मई को अंबाला में होने वाले प्रदर्शन और 20 मई को होने वाली राष्ट्रव्यापी हड़ताल को ऐतिहासिक सफल बनाने का ऐलान किया है। संगठन के अनुसार सभी कर्मचारी पूरे

हरियाणा डेस्क: हरियाणा रोडवेज संयुक्त कर्मचारी यूनियन ने 15 मई को अंबाला में होने वाले प्रदर्शन और 20 मई को होने वाली राष्ट्रव्यापी हड़ताल को ऐतिहासिक सफल बनाने का ऐलान किया है। संगठन के अनुसार सभी कर्मचारी पूरे जोश के साथ प्रदर्शन और हड़ताल में भाग लेंगे। इस संबंध में हरियाणा रोडवेज संयुक्त कर्मचारी यूनियन के हिसार डिपो की बैठक संगठन कार्यालय में हुई।

बैठक की अध्यक्षता डिपो प्रधान अजय दुहन ने की तथा संचालन सचिव सलीम सरसौद ने किया। बैठक में प्रदेश के वरिष्ठ रिटायर्ड नेता सुभाष ढिल्लों विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में कहा गया कि सरकार को सांझा मोर्चा के साथ बैठक कर कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान करना होगा। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश उप महासचिव जोगिंदर सिंह पंघाल ने कहा कि हम 15 मई को अंबाला में विरोध प्रदर्शन करेंगे। इसके अलावा 20 मई को हम देशव्यापी हड़ताल करेंगे। बैठक में इस पर चर्चा की गई। हड़ताल व प्रदर्शन की तैयारियों पर भी चर्चा की गई।


वहीं अजय दूहन ने बताया कि पिछले कुछ समय से वह अपनी निजी परेशानियों के चलते प्रधान पद की जिम्मेदारी पहले की तरह नहीं निभा पा रहे हैं। अजय दूहन की परिस्थितियों को देखते हुए बैठक में उपस्थित डिपो कमेटी के सभी मुख्य पदाधिकारियों व कर्मचारियों ने सर्वसम्मति से जोगिंदर सिंह पंघाल को डिपो प्रधान की जिम्मेदारी सौंपी, जबकि कार्यवाहक प्रधान की जिम्मेदारी अजय दूहन को दी गई। प्रधान पद के अलावा अन्य पदों पर कोई बदलाव नहीं किया गया। जो भी पदाधिकारी पहले जिस पद पर थे, वे पहले की तरह बने रहेंगे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!