हरियाणावासी सावधान! 3 दिन के बाद बढे़गी ओर ठंड, कई इलाकों में छाया कोहरा...

Edited By Manisha rana, Updated: 22 Nov, 2025 10:25 AM

haryana residents beware the cold will intensify in the next three days

मौसम बदलने के साथ हरियाणा में सुबह-शाम कोहरा छा रहा है। सूबे में अब तक रात का तापमान 8 से 10 डिग्री के आसपास बना है।

हरियाणा डेस्क : मौसम बदलने के साथ हरियाणा में सुबह-शाम कोहरा छा रहा है। सूबे में अब तक रात का तापमान 8 से 10 डिग्री के आसपास बना है। वहीं हवाएं चलने से धुंध देखी जा रही है। पहाड़ों में बर्फबारी के बाद मैदानी इलाकों में 3 दिन बाद और ठंड बढ़ने सकती है। जिससे रात का तापमान और गिरेगा। हालांकि प्रदेश अभी पूरी तरह से ठंड की चपेट में नहीं आया है। 

बता दें कि दिन में तेज धूप निकलने से अधिकतम तापमान घट नहीं रहा है जबकि रातें ठंडी हैं। उत्तर-पश्चिमी हवाओं के चलते रात्रि तापमान में करीब 3.2 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई है। आने वाले दिनों में प्रदेश में बारिश की कोई संभावना नहीं है।

हरियाणा के हिसार में न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो राज्य में सबसे कम रहा। इसके अलावा महेंद्रगढ़ में पारा 8.9, सिरसा में 9.6 और जींद में 9.8 डिग्री दर्ज किया गया। इसके अलावा प्रदेश में अन्य क्षेत्रों में बीते दिन तापमान 10 डिग्री से ऊपर दर्ज किया गया है। 23 नवंबर तक मौसम शुष्क और परिवर्तनशील बना रह सकता है। इस दौरान पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से कुछ इलाकों में हल्की बादलवाई देखने मिलेगी। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!