महिला पर तेजाब फेंकने वाले बदमाशों की सूचना पर हरियाणा पुलिस देगी एक लाख का इनाम

Edited By Shivam, Updated: 06 Nov, 2020 08:22 PM

haryana police will reward one lakh on the information of miscreants

पानीपत की देशराज कॉलोनी में 26 अक्टूबर को एक कामगार महिला के चेहरे पर तेजाब फेंकने वाले आरोपियों की सूचना देने पर पुलिस ने एक लाख का इनाम घोषित कर दिया है। दरअसल, घटना के नौ दिन बाद भी जब पुलिस आरोपियों का कोई सुराग नहीं लगा पाई तो आरोपियों पर इनाम...

पानीपत (सचिन शर्मा): पानीपत की देशराज कॉलोनी में 26 अक्टूबर को एक कामगार महिला के चेहरे पर तेजाब फेंकने वाले आरोपियों की सूचना देने पर पुलिस ने एक लाख का इनाम घोषित कर दिया है। दरअसल, घटना के नौ दिन बाद भी जब पुलिस आरोपियों का कोई सुराग नहीं लगा पाई तो आरोपियों पर इनाम की घोषणा की है। डीएसपी ने बताया पीड़ित महिला की हालत पहले से बेहतर है।

जानकारी के मुताबिक, पानीपत की राजीव कॉलोनी की रहने वाली महिला 26 अक्टूबर को काम के बाद शाम को अपने घर जा रही थी। तभी देशराज कॉलोनी में नीलकंठ फैक्ट्री के पास गली में दो बाइक सवारों ने महिला के चेहरे पर तेजाब फेंका और फरार हो गए। महिला को आसपास के लोगों ने तुरंत नागरिक अस्पताल ले गए, जहां से प्राथमिक इलाज के बाद उसे पीजीआई खानपुर रेफर कर दिया गया।

वहीं वारदात घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर काफी पूछताछ की और सैकड़ों लोगों को फुटेज दिखाकर आरोपियों को ढूंढने की कोशिश की, लेकिन पुलिस के हाथ आज भी खाली हैं। जिसके बाद अब पुलिस ने आरोपियों को पकडऩे के लिए एक लाख का इनाम घोषित किया है। आरोपियों की पहचान बताने वाले शख्स को एक लाख का नगद इनाम दिया जाएगा और उसकी पहचान गुप्त रखी जाएगी। 

इसके लिए पुलिस ने सीआईए वन, टू, और थ्री के इंचार्ज के मोबाइल नंबर 7056-000-111, 7056-000-112, 7056-000-402 जारी किए हैं। इन नंबरों पर कोई भी व्यक्ति आरोपियों की पहचान बता सकता है। सूचना देने वाले शख्स की पहचान गुप्त रखी जाएगी, ऐसा पुलिस ने वादा किया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!