खाकी हुई दागदार, पुलिस एएसआई पर रेप करने के लगे आरोप

Edited By Vivek Rai, Updated: 14 May, 2022 05:39 PM

haryana police asi accused of raping a woman

महेंद्रगढ़ में खाकी एक बार फिर दागदार हुई है। सेवा ,सुरक्षा,  सहयोग का नारा देने वाली हरियीणी पुलिस एक बार फिर कटघरे  में है। एक महिला ने पुलिस विभाग के एएसआई पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने दो दिन तक थाने के चक्कर लगाए, धरना भी दिया।...

महेंद्रगढ़(प्रदीप): महेंद्रगढ़ में खाकी एक बार फिर दागदार हुई है। सेवा ,सुरक्षा,  सहयोग का नारा देने वाली हरियीणी पुलिस एक बार फिर कटघरे  में है। एक महिला ने पुलिस विभाग के एएसआई पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने दो दिन तक थाने के चक्कर लगाए, धरना भी दिया। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

पीड़िता के ससुराल वाले भी देते थे, आरोपी का साथ

जिले के गांव कोथल कला की रहने वाली एक महिला ने नारनौल थाना में एक शिकायत दी थी। इसके अनुसार उसकी नन्द के दहेज मामले में एएसआई रामानन्द जांच अधिकारी हैं। इसलिए एएसआई का उनके ससुराल में आना जाना था। पीड़िता का आरोप है कि एएसआई ने घर में हुई एक शादी के दौरान उसे कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाया और उसके साथ बलात्कार किया। इसके बाद उसने कई बार महिला का रेप किया। महिला का आरोप है कि उसका पति, सास और नन्द भी एएसआई का साथ देते थे। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट भी की जाती थी।  

मामला दबाने के लिए महिला पर बनाया गया दबाव

 पीड़िता का कहना है कि पुलिस इस मामले को दबाने की कोशिश कर रही है, क्योंकि आरोपी पुलिस विभाग से है। उन्होंने कहा कि इस मामले को रफा-दफा करने के लिए पुलिस द्वारा उनके ऊपर दबाव भी बनाया गया। पीड़िता ने पुलिस थाने के सामने धरना देकर सरकार से न्याय की गुहार लगाई। इसके बाद एएसआई के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस का दावा है कि मामला में कार्रवाई शुरू कर दी गई है। 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

 

 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!