Edited By Manisha rana, Updated: 26 Feb, 2026 03:44 PM

बिट्टू बजरंगी प्रकरण में गुरुवार को उस समय नया मोड़ आ गया, जब बिट्टू बजरंगी ने प्रेस वार्ता कर पूरे मामले को लेकर बड़ा खुलासा किया।
फरीदाबाद (अनिल राठी) : बिट्टू बजरंगी प्रकरण में गुरुवार को उस समय नया मोड़ आ गया, जब बिट्टू बजरंगी ने प्रेस वार्ता कर पूरे मामले को लेकर बड़ा खुलासा किया। उन्होंने दावा किया कि जिस युवती से वह विवाह करने के लिए गए थे, वह युवती अपनी वास्तविक पहचान छिपाकर रह रही थी।
बिट्टू बजरंगी के अनुसार उक्त युवती का नाम शबनम है और वह मुस्लिम समुदाय से संबंध रखती है। बिट्टू बजरंगी ने आरोप लगाया कि युवती का पति दानिश स्वयं उसके साथ घर पर टीका करने के लिए आया था। उनका कहना है कि यह पूरा घटनाक्रम एक सुनियोजित साजिश का हिस्सा था, जिसका उद्देश्य उनकी हत्या करना था। उन्होंने कहा कि उन्हें गुमराह कर एक जाल में फंसाने की कोशिश की गई। बिट्टू बजरंगी ने यह भी कहा कि इस पूरे प्रकरण के संबंध में उनके पास कई अहम सबूत मौजूद हैं, जिन्हें वह पुलिस के समक्ष प्रस्तुत करेंगे। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि मामले की निष्पक्ष और गंभीरता से जांच की जाए, ताकि सच्चाई सामने आ सके।
उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि इस साजिश के पीछे कुछ ऐसे लोग हैं जो सनातन धर्म को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने मांग की कि यदि जांच में उनकी हत्या की साजिश या किसी प्रकार की आपराधिक मंशा सामने आती है, तो दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। फिलहाल पुलिस की ओर से इस संबंध में आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। मामले की जांच के बाद ही पूरे घटनाक्रम की सच्चाई स्पष्ट हो पाएगी।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)