Breaking: हरियाणा पुलिस ने दिग्विजय चौटाला को किया गिरफ्तार, इनसो का स्थापना दिवस मनाने पहुंचे थे भिवानी

Edited By Deeksha Gupta, Updated: 05 Aug, 2025 05:17 PM

haryana police arrested digvijay chautala in bhiwani

हरियाणा के चौ. बंसीलाल विश्वविद्यालय में जननायक जनता पार्टी की छात्र इकाई इनसो का 23वां स्थापना दिवस मनाने के लिए पहुंचे दिग्विजय चौटाला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

भिवानी: हरियाणा के चौ. बंसीलाल विश्वविद्यालय में जननायक जनता पार्टी की छात्र इकाई इनसो का 23वां स्थापना दिवस मनाने के लिए पहुंचे दिग्विजय चौटाला व इनसो कार्यकर्ताओं को आज विश्वविद्यालय प्रशासन ने विश्वविद्यालय में नहीं घुसने दिया गया। भारी पुलिस बल विश्वविद्यालय के पुराने कैंपस के बाहर सुबह से ही खड़ी थी। दोपहर बाद जब दिग्विजय  चौटाला प्रवेश करने लगे तो बैरिकेट लगाकर उन्हे व इनसो कार्यकर्ताओं को रोका गया। जिसके बाद इनसो कार्यकर्ताओं ने बैरिकेट को तोडऩे का प्रयास किया, परन्तु वे सफल नहीं हुए तथा दिग्विजय चौटाला सहित इनसो कार्यकर्ता पुलिस की गाडी में बैठ गए तथा उन्हे गिरफ्तार कर लिया गया।

इस मौके पर दिग्विजय चौटाला ने कहा कि आज प्रजातांत्रिक प्रणाली को ध्वस्त करने का कार्य विश्वविद्यालय प्रशासन ने किया है। छात्र हितों के लिए वे इनसो का 23वां स्थापना दिवस मनाने के लिए विश्वविद्यालय पहुंचे थे। पौधारोपण करने के साथ ही शहीदों को सम्मान देने, बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की विचारधारा को छात्रों तक पहुंचाने का उद्देश्य कार्यक्रम का था, परन्तु उन्हे गेट में नहीं घुसने दिया गया। उन्होंने विश्ववविद्यलय प्रशासन पर आरोप लगाया कि विश्वविद्यालय प्रशासन राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का अड्डा बन गया है।

उन्होंने विश्वविद्यालय प्रशासन को चेतावनी दी कि भविष्य में इनसो किसी भी राजनीतिक कार्यक्रम को विश्वविद्यालय में नहीं होने देगी। एक प्रश्र के जवाब में उनहोंने कहा कि इससे पूर्व जब जननायक जनता पार्टी, भाजपा के साथ गठबंबधन में थी या इससे पूर्व भूपेंद्र सिंह हुड्डा की सरकार थी, तब कभी इनसो जैसे रजिस्ट्रर्ड संगठन को विश्वविद्यालय प्रशासन को कार्यक्रम नहीं रोका गया। परन्तु अब विश्वविद्यलय प्रशासन इनसो को खतरा बताकर रोक रही है। उन्होंने कहा कि यह खतरा इनसो से नहीं, बल्कि आरएसएस से देश को है।  

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!