Holiday list of November: नवंबर के महीने में किस-किस दिन रहेगा अवकाश, यहां देखिए List

Edited By Isha, Updated: 02 Nov, 2024 06:18 PM

haryana november holiday calendar list 2024

देशभर में त्योहारों की धूम है। एक के बाद एक आने वाले त्योहारों से उत्सव जैसा माहौल नजर आ रहा है।

हरियाणा डेस्कः  हरियाणा में एक तरफ जहां अक्टूबर को महीने में त्योहारों की वजह से बंपर छुट्टियां हुई थी तो वहीं अब नए महीने नवंबर में भी छुट्टियों की भरमार होने वाली है। नवंबर के इस महीने में हरियाणा सरकार के कर्मचारियों के लिए तीन सार्वजनिक छुट्टियां हैं। इतना ही नहीं नवंबर के महीने में हरियाणा में तीन restricted holidays हैं। शनिवार और संडे को भी छुट्टी रहती है।

अब हरियाणा सरकार के कैलेंडर की बात करें तो इसमें कुल 22 अवकाश हैं। तीन हॉलिडे तो नवंबर के महीने में ही पड़ रहे हैं। पहली छुट्टी तो एक नवंबर को मिल रही है। इसमें दिवाली का अवकाश शामिल है। वहीं दूसरी छुट्टी विश्वकर्मा डे की है जो नवंबर को पड़ रहा है और तीसरी छुट्टी 15 नवंबर की है। इस दिन गुरुनानक जयंती है। कार्तिक पूर्णिमा पर गुरु नानक जयंती मनाई जाती है। ये सिखों का सबसे बड़ा त्योहार है। इसे नानक देव का प्रकाश पर्व भी कहते हैं। गुरु नानक जयंती दिवाली के लगभग पंद्रह दिन बाद मनाई जाती है।
 
 हरियाणा के छुट्टियों के कैलेंडर की बात करें तो कुल 14 रिस्ट्रिक्टेड हॉलिडे हैं। हरियाणा सरकार अपने कर्मचारियों को इन दिनों पर तीन छुट्टियां लेने की सुविधा देती है। अब नवंबर के महीने में 2 नवंबर को शनिवार के दिन गोवर्धन पूजा पर रिस्ट्रिक्टेड हॉलिडे है। वहीं दूसरा 7 नवंबर क छठ पूजा के मौके पर है और तीसरे अवकाश की बात करें तो 24 नवंबर को गुरु तेग बहादुर शहीदी दिवस है। इस अवसर पर भी रिस्ट्रिक्टेड हॉलिडे है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!