PM मोदी को रावण कहने पर चढ़ूनी पर बरसे पूर्व विधायक, बोले- ऐसे शब्दों का उपयोग करना देशद्रोह

Edited By Isha, Updated: 13 Oct, 2020 02:24 PM

haryana news former mla on chadhuni for calling pm modi ravan

भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढ़ूनी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को रावण  संज्ञा दिए जाने और दशहरे के दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पुतले का दहन करने के आवाहन पर भाजपा के पूर्व विधाय

कुरूक्षेत्र(रणदीप रोड़): भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढ़ूनी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को रावण संज्ञा दिए जाने और दशहरे के दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पुतले का दहन करने के आवाहन पर भाजपा के पूर्व विधायक डॉक्टर पवन सैनी ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। 

उन्होंने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के यशस्वी प्रधानमंत्री हैं और वह देश को विश्व गुरु बनाने की दिशा मेंदेश को आगे ले जा रहे हैं। गुरनाम सिंह किसानों के नेता है वह किसानों की हक की आवाज उठाए इसमें किसी को एतराज नहीं है लेकिन देश के प्रधानमंत्री को रावण की संज्ञा दिया जाना निंदनीय है अशोभनीय है।

उन्होंने कहा कि ऐसे शब्दो का उपयोग करना देशद्रोह जैसा है। डॉक्टर पवन सैनी ने कहा कि उन्होंने पुलिस ने इस संबंध में एक शिकायत दी है ताकि किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष गुरनाम सिंह के खिलाफ कानूनी कार्रवाई हो सके।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!