हरियाणा के बेटे ने रचा इतिहास, -40 तापमान... नरेंद्र ने विश्व की 8वीं सबसे ऊंची चोटी पर फहराया तिरंगा

Edited By Deepak Kumar, Updated: 24 Sep, 2025 04:14 PM

haryana narendra kumar hoisted tiranga on mount manaslu world eight highest peak

हरियाणा के लाल हिसार जिले के नलवा हलके के गांव मिंगनी खेड़ा के बेटे पर्वतारोही नरेंद्र कुमार ने दुनिया की सबसे दुर्गम और विश्व की आठवीं सबसे ऊंची चोटी माउंट मनास्लु पर 22 सितम्बर को सुबह 6 बजे अपनी चढ़ाई पूरी करके भारतीय तिरंगा फहराया है।

चंडीगढ़: हरियाणा के लाल हिसार जिले के नलवा हलके के गांव मिंगनी खेड़ा के बेटे पर्वतारोही नरेंद्र कुमार ने दुनिया की सबसे दुर्गम और विश्व की आठवीं सबसे ऊंची चोटी माउंट मनास्लु (8163 मीटर ) पर 22 सितम्बर को सुबह 6 बजे अपनी चढ़ाई पूरी करके भारतीय तिरंगा फहराया है। पर्वतारोही नरेंद्र कुमार ने अपनी इस उपलब्धि से हरियाणा ही नहीं ब्लकि पूरे देशवासियों को गौरवान्वित किया है। पर्वतारोही नरेंद्र कुमार ने दुनिया की सबसे दुर्गम और विश्व की आठवीं सबसे ऊंची चोटी माउंट मनास्लु जिसकी चढ़ाई 8163 मीटर है, पर तिरंगा झंडा फहराने के साहसी अभियान की शुरुआत 07 सितम्बर 2025 को शुरू किया और  22 सितम्बर 2025 को सुबह 6:00 बजे तिरंगा फहराकर एक नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया है। 

पर्वतारोही नरेंद्र कुमार ने अपने इस अभियान को 15 दिन में पूरा किया, जिसमें उन्हें कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा। रास्ते मे मौसम बहुत खराब था और तापमान भी -40 तक पहुच गया था एवलांच का खतरा हमेसा बना हुआ था। पर्वतारोही नरेंद्र कुमार ने अपनी माउंटेनियरिंग की यात्रा 2019 में अटल बिहारी इंस्टीट्यूट, मनाली से बेसिक कोर्स से शुरू की थी और इसे 2021 में हिमालयन माउंटेनियरिंग इंस्टीट्यूट, दार्जिलिंग में एडवांस कोर्स से आगे बढ़ाया। पर्वतारोही नरेंद्र कुमार के पिता सुभाष चंद्र, जो एक्साइज एंड टैक्सेशन ऑफिसर के पद से रिटायर हैं, ने हमेशा उनका समर्थन किया है।

 पर्वतारोही नरेंद्र कुमार की महत्पूर्ण उपलब्धियां 

पर्वतारोही नरेंद्र कुमार ने दुनिया की सबसे दुर्गम और विश्व की सबसे ऊंची चोटी माउंट मनास्लु जिसकी चढ़ाई 8163 मीटर है, इसको अभी 22 सितम्बर को पूरा किया इससे पहले वे पहले हरियाणवी पर्वतारोही हैं जिन्होंने माउंट अन्नपूर्णा (ऊंचाई 8,091 मीटर) पर तिरंगा फहराया, और उन्होंने पर्वतारोहण में कई राष्ट्रीय एवं विश्व स्तरीय उपलब्धियां भी हासिल की हैं। पर्वतारोही नरेंद्र कुमार ने इससे पहले पर्वतारोहण में कई राष्ट्रीय और विश्व स्तरीय उपलब्धियां हासिल की हैं, जिनमें माउंट किलिमंजारो पर 5 दिनों में 2 बार चढ़ाई करके विश्व रिकॉर्ड बनाना शामिल है। पर्वतारोही नरेंद्र कुमार हरियाणा के पहले व्यक्ति हैं जिन्होंने माउंट ल्होत्से (8516 मीटर) पर चढ़ाई की है और 15 अगस्त 2021 को आजादी के 75वें अमृतमहोत्सव के उपलक्ष्य में माउंट युनम पर 151 फीट लंबा और 9 फीट चौड़ा भारत का राष्ट्रीय ध्वज फहराया। नरेंद्र कुमार ने जुलाई में यूरोप की सबसे ऊंची चोटी माउंट एल्ब्रुस 5642 मीटर को फतेह किया था 

बता दे कि पर्वतारोही नरेंद्र कुमार पीएम नरेंद्र मोदी की मुहिम फिट इंडिया के ब्रांड एम्बेसडर है और वे फिट इंडिया को प्रमोट करते हैं युवाओं को नशे से दूर करते हैं। फिटनेस को बढावा देते हैं और फिटनेस को बढावा देते हुए माउंट मनास्लु को फतेह किया है। पर्वतारोही नरेंद्र कुमार अपने कीमती समय में से समय निकाल कर बच्चों को माउंटेनियरिंग और एडवेंचर के प्रति प्रेरित करते हैं और बच्चों को करियर बनाने के लिए प्रोत्साहित करते हैं। पर्वतारोही नरेंद्र कुमार का मुख्य लक्ष्य विश्व की 14 सबसे ऊंची चोटियों पर तिरंगा फहराना है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!