Haryana: इन जिलों में हो रही है सबसे ज्यादा बिजली चोरी, 7 महीने में हो चुकी हैं 32 हजार FIR

Edited By Yakeen Kumar, Updated: 16 Sep, 2025 05:50 PM

haryana most electricity theft is happening in these districts

प्रदेश में बिजली चोरी के मामले दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (DHBVN) के अंतर्गत आने वाले जिलों में अधिक पाए गए हैं

चंडीगढ़ : प्रदेश में बिजली चोरी के मामले दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (DHBVN) के अंतर्गत आने वाले जिलों में अधिक पाए गए हैं। निगम के अनुसार जून 2025 तक 8,750 घरों में बिजली चोरी पकड़ी गई, जबकि वित्त वर्ष 2024-25 में अब तक यह संख्या 36,270 तक पहुंच गई। बीते साल 2023-24 में 51,208 घरों में चोरी पकड़ी गई थी।

DHBVN के अंतर्गत हिसार, सिरसा, फतेहाबाद, भिवानी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, रेवाड़ी, नूंह, चरखी दादरी, जींद और महेंद्रगढ़ जैसे 12 जिले आते हैं। उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम (UHBVN) के 10 जिलों पंचकूला, अम्बाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक और झज्जर में यह संख्या अपेक्षाकृत कम रही और 3,648 घरों में चोरी पकड़ी गई।

इस साल जनवरी से जुलाई के बीच बिजली चोरी के 32,059 मामलों में FIR दर्ज की गई, जबकि चुनावी साल 2024 में यह संख्या 39,401 थी। 2023 में 63,643, 2022 में 82,087 और 2021 में 65,328 FIR दर्ज हुई थीं।

प्रदेश में बिजली चोरी और बिल न जमा करने वाले उपभोक्ताओं की संख्या 21.57 लाख है। इनमें 4.85 लाख शहरी और 10.72 लाख ग्रामीण उपभोक्ता हैं। डिफॉल्टर कनेक्शनों में 48 हजार औद्योगिक, 23,920 सरकारी विभागों, 2.97 लाख कृषि, 2.40 लाख गैर-घरेलू और 159 अन्य श्रेणी के उपभोक्ता शामिल हैं।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!