हरियाणा विधान सभा चुनाव: 'आप' के 13 प्रत्याशियों के नाम तय, जल्द होगी घोषणा

Edited By Shivam, Updated: 01 Sep, 2019 11:41 PM

हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए आप पार्टी ने 13 प्रत्याशियों के नाम तय कर दिए हैं। हालांकि अभी तक नामों का खुलासा तो नहीं किया, लेकिन अगले चार...

रोहतक(दीपक भारद्वाज): हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए आप पार्टी ने 13 प्रत्याशियों के नाम तय कर दिए हैं। हालांकि अभी तक नामों का खुलासा तो नहीं किया, लेकिन अगले चार से 5 दिन के अंदर इन प्रत्याशियों की पहली लिस्ट आप पार्टी जारी कर देगी। पार्टी प्रदेशाध्यक्ष नवीन जयहिन्द ने इस बारे में जानकारी देने के साथ ही उन्होंने हुड्डा व भाजपा पर भी निशाना साधा। वहीं उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा को राजनीति छोड़ आश्रम खोलने की नसीहत दे डाली।

जयहिंद ने बताया कि 350 दावेदारों के इंटरव्यू लिए हैं और पीएसी में सभी नामों पर दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल के साथ रायशुमारी हुई है। जिसके बाद फिलहाल 13 नामों पर सहमति बन चुकी है, जल्द ही इन 13 नामों की घोषणा कर दी जाएगी। उन्होंने बताया फिलहाल सभी विधानसभाओं में जाकर लोगों के सामने प्रत्याशियों के नामों की घोषणा करने का कार्यक्रम बनाया जा रहा है। उनके प्रत्याशी ऐसे है, जो भारतीय जनता पार्टी का प्रदेश से खूंटा उखाडऩे में सक्षम है। साफ छवि व ईमानदार प्रत्याशियों का चुनाव आप पार्टी ने किया है।

जयहिंद ने हुड्डा व भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भूपेंद्र हुड्डा को अब राजनीति छोड़ कर आश्रम खोल लेना चाहिए। क्योंकि कांग्रेस पार्टी में उनकी बहुत बेज्जती हो चुकी है। बेज्जती होने के बाद भी उन्हें कांग्रेस से कुछ भी हासिल नहीं हो रहा है। वहीं मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की जन आशीर्वाद यात्रा को उन्होंने जन श्राप यात्रा करार दिया और कहा कि यह किस तरह का आशीर्वाद है, जब उनकी यात्रा में लोग आत्मदाह कर रहे हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!