Haryana: होमगार्ड 39 रुपये में टीम बनाकर सो गया, सुबह उठा तो करोड़पति बन गया

Edited By Deepak Kumar, Updated: 04 May, 2025 06:31 PM

haryana home guard won rs 4 crore on online gaming app

नूंह के रहने वाले पुलिस होमगार्ड घनश्याम प्रजापति ने ऑनलाइन गेमिंग एप पर 4 करोड़ रुपये जीते हैं। घनश्याम ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और चेन्नई सुपर किंग्स के IPL मैच में 39 रुपए में टीम बनाई थी।

डेस्कः हरियाणा में नूंह के रहने वाले पुलिस होमगार्ड घनश्याम प्रजापति ने ऑनलाइन गेमिंग एप पर 4 करोड़ रुपये जीते हैं। घनश्याम ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और चेन्नई सुपर किंग्स के IPL मैच में 39 रुपए में टीम बनाई थी। इसके बाद वह सोने चले गए।

घनश्याम सुबह उठे तो पता चला कि उसकी टीम को 1370 पॉइंट मिले हैं, जिसकी विनिंग अमाउंट 4 करोड़ रुपये है। इसके बाद पड़ोसी और रिश्तेदार घर पहुंचकर बधाई देने लगे।

2015 में होमगार्ड भर्ती हुए

33 वर्षीय घनश्याम प्रजापति की ड्यूटी नूंह के पुन्हाना में है। वह 2015 में हरियाणा पुलिस में होमगार्ड भर्ती हुए थे। वह 2023 से ऐप पर टीम बनाकर खेल रहे हैं। पहले कभी उन्होंने कोई रकम नहीं जीती। इस बार 4 करोड़ जीते हैं। इस रकम पर 4 करोड़ पर 30 प्रतिशत टैक्स कटेगा। उन्हें करीब 2.80 करोड़ रुपए मिलेंगे।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!