अपनी मांगों को लेकर कर्मचारी संघ ने खोला सरकार के खिलाफ मोर्चा, कहा-चुनाव में वोट के चोट से देंगे जवाब

Edited By Saurabh Pal, Updated: 06 Dec, 2023 06:43 PM

haryana employees union opened front against the government

2024 के हरियाणा विधानसभा चुनाव में हरियाणा सरकार के कर्मचारी भाजपा के लिए सिरदर्द बन सकते हैं। क्योंकि उनकी लंबित मांगों पर सरकार कोई सुनवाई नहीं कर रही है। 12 दिसंबर को करनाल में होने वाली सरकारी कर्मचारियों की ललकार रैली...

रोहतक(दीपक भारद्वाज): 2024 के हरियाणा विधानसभा चुनाव में हरियाणा सरकार के कर्मचारी भाजपा के लिए सिरदर्द बन सकते हैं। क्योंकि उनकी लंबित मांगों पर सरकार कोई सुनवाई नहीं कर रही है। 12 दिसंबर को करनाल में होने वाली सरकारी कर्मचारियों की ललकार रैली के लिए आज रोहतक में हरियाणा कर्मचारी महासंघ ने रणनीति तैयार की। जिसके लिए एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में ऐलान कर दिया गया कि अगर सरकार उनकी मांगे नहीं मानती है तो विधानसभा चुनाव में वोट की चोट से मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। यही नहीं इस रैली में बड़े आंदोलन का ऐलान भी हो सकता है।

PunjabKesari

हरियाणा कर्मचारी महासंघ के जिला प्रधान जोगेंद्र बल्हारा व सचिव विजेंद्र गुलिया ने बताया कि 12 दिसंबर को करनाल में सरकारी कर्मचारियों की ललकार रैली होने जा रही है। क्योंकि काफी लंबे समय से उनकी लंबित मांगों पर सरकार कोई सुनवाई नहीं कर रही है। कई बार मुख्यमंत्री व विभिन्न विभागों के मंत्रियों से चर्चा हो चुकी है और हर बार सिर्फ आश्वासन ही दिया जाता है, लेकिन उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाता।

उनकी मुख्य मांगों में कच्चे कर्मचारियों को पक्का करना, एक्स ग्रेशिया स्कीम पूर्ण रूप से लागू करना, पुरानी पेंशन बहाली करना व रिक्त पड़े पदों पर नई भर्ती करना है। अगर उनकी मांगों पर विचार नहीं हुआ तो 12 दिसंबर को करनाल में बड़े आंदोलन का ऐलान कर दिया जाएगा। इसके साथ ही कहा कि 2024 में हरियाणा में विधानसभा चुनाव होने हैं और जिस तरह से कर्मचारियों में सरकार के प्रति विरोध है तो यह तय है कि अगर उनकी मांगे नहीं मानी गई तो वोट की चोट से इसका जवाब दिया जाएगा।

(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!