हरियाणा बिजली निगम नया फरमान, निजी काम के लिए मुख्यालय आए कर्मचारी, तो होगा एक्शन

Edited By Deepak Kumar, Updated: 23 Nov, 2025 01:51 PM

haryana electricity corporation new order for employees

UHBVN ने कर्मचारियों की मुख्यालय पंचकूला में आने की प्रक्रिया पर नई व्यवस्था लागू कर दी है। निगम की ओर से जारी आदेश के अनुसार अब कोई भी कर्मचारी निजी या व्यक्तिगत कार्यों के लिए बिना उच्चाधिकारियों की अनुमति के मुख्यालय नहीं आ सकेगा।

हरियाणा डेस्कः उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम (UHBVN) ने कर्मचारियों की मुख्यालय पंचकूला में आने की प्रक्रिया पर नई व्यवस्था लागू कर दी है। निगम की ओर से जारी आदेश के अनुसार अब कोई भी कर्मचारी निजी या व्यक्तिगत कार्यों के लिए बिना उच्चाधिकारियों की अनुमति के मुख्यालय नहीं आ सकेगा।

आदेशों के मुताबिक, कर्मचारियों को अपने व्यक्तिगत मामलों के समाधान के लिए सबसे पहले संबंधित एसडीओ, उप-विभागीय अधिकारी या कार्यालय प्रभारी के स्तर पर ही प्रयास करने होंगे। यदि मामला अत्यंत आवश्यक या संवेदनशील है, तो कर्मचारी को अपने नियंत्रक अधिकारी से टेलीफोन या ई-मेल के माध्यम से पूर्व स्वीकृति लेना अनिवार्य होगा।

निगम के सभी क्षेत्रीय कार्यालयों, उपमंडलों, मंडलों, जोन और मुख्यालय में कार्यरत अधिकारियों एवं कर्मचारियों पर यह आदेश लागू होंगे। निगम ने स्पष्ट किया है कि अधिकारी या कर्मचारी यदि उच्चाधिकारियों से मिलना चाहते हैं तो इसके लिए पहले टेलीफोन या ई-मेल के माध्यम से संपर्क करें। अनुमति मिलने के बाद ही उचित समय तय किया जाएगा ताकि अनावश्यक प्रतीक्षा से बचा जा सके।

इसके अलावा, जिन मामलों को पहले ही किसी स्तर पर उठाया जा चुका है और जिनमें उच्चाधिकारियों के हस्तक्षेप की आवश्यकता है, ऐसे मामलों में कर्मचारी अपने नियंत्रण अधिकारी को सूचित करने के बाद अगली अथॉरिटी से मिलने की अनुमति प्राप्त कर सकते हैं।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!