हरियाणा DGP के ऑपरेशन ट्रैकडाऊन से जेल विभाग की बढ़ीं मुश्किलें, जानें क्या है बड़ी वजह

Edited By Manisha, Updated: 21 Nov, 2025 07:20 PM

haryana dgp operation trackdown has added to the difficulties jail department

हरियाणा के पुलिस महानिदेशक ओ. पी. सिंह के ऑप्रेशन ट्रैकडाऊन से हरियाणा का जेल विभाग मुश्किल में पड़ गया है। दरअसल, ऑपरेशन ट्रैक डाउन के तहत की गई कार्रवाई से अब तक 3748 अपराधी पुलिस ने पकड़े हैं।

चंडीगढ़ (अविनाश पांडेय) : हरियाणा के पुलिस महानिदेशक ओ. पी. सिंह के ऑप्रेशन ट्रैकडाऊन से हरियाणा का जेल विभाग मुश्किल में पड़ गया है। दरअसल, ऑपरेशन ट्रैक डाउन के तहत की गई कार्रवाई से अब तक 3748 अपराधी पुलिस ने पकड़े हैं। इनमें से कुछ अपराधियों को जेल भेज दिया गया है, कुछ को भेजने की तैयारी है। प्रदेश सभी 19 जेलें पहले से ही फुल हैं। इनमें क्षमता से 4353 कैदी अधिक बंद हैं। हालांकि जेल विभाग के डी.जी. आलोक राय का है कि हमारी जेलों में अभी बहुत जगह है, सभी कैदियों को समायोजित करेंगे।

हरियाणा में मौजूदा समय में तीन केंद्रीय जेलों के अलावा 17 जिला जेल हैं। इनमें अंबाला सेंट्रल जेल, हिसार सेंट्रल जेल-II, हिसार जिला जेल, भिवानी जिला जेल, फरीदाबाद जिला जेल, गुड़गांव जिला जेल, जींद जिला जेल, कैथल जिला जेल, चारनाल जिला जेल, कुरुक्षेत्र जिला जेल, नारनौल जिला जेल, रेवाड़ी जिला जेल, चरखी दादरी जेल. रोहतक जेल, पंचकूला जेल,फतेहाबाद उल नीमका जल के नाम शामिल हैं। इन सभी जेलों में कुल कैदियों को रखने की क्षमता 22,837 है, लेकिन वर्तमान में 1 जुलाई 2028 तक इन सभी जेलों में कुल 27,230 कैदी बंद थे। स्पष्ट है कि मौजूदा समय में प्रदेश की जिलों में क्षमता से 4,393 कैदी अधिक बंद हैं।

ज्यादा कैदी आए तो अतिरिक्त बैरक की करेंगे व्यवस्था

हरियाणा के डी. जी. जेल आलोक राय ने बताया कि भले ही कैदियों की संख्या निर्धारित क्षमता से कुछ हजार अधिक है, लेकिन इनके लिए भी जेलों में पर्याप्त उपयुक्त स्थान है। हमारे पास जेल में बैरक के अलावा भी बहुत सा ऐसा स्थान होता है. जिसको हम अस्थायी बैरक के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं। इसलिए ऑप्रेशन ट्रैक डाऊन में गिरफ्तार होने वाले अपराधियों की संख्या का जली पर कोई असर नहीं पुड़गा। डोजी ने बताया कि जिला राहतक से एक हाई सिक्योरिटी जल का निर्माण अंतिम चरण में है. जी दिसम्बर 2025 तक पूरा होने की संभावना है। 

रेवाड़ी जेल अगले हफ्ते हो जाएगी हैंडओवर

रेवा ही में आधुनिक सुविधाओं से युक्त नई जिला जेल का निर्माण पूरा हो चुका है, जिसमें 1000 बंदियों को रखने की क्षमता होगी। मुख्यमंत्री द्वारा 15 जून 2025 को इसका उद्घाटन किया जा चुका है। इसके अलावा जिला फरीदाबाद और करनाल में ओपन जेले स्थापित की जा चुकी है, जिनमें क्रमांक्ष 36 और 30 कैदी, बंदियों को रखने की व्यवस्था है।

ऑप्रेशन ट्रैकडाऊन में धड़ाधड़ हो रही है गिरफ्तारियां

हरियाणा डी.जी.पी. ओ.पी. सिंह ने 5 नवम्बर को ऑब्रशन ट्रेक डाऊन की शुरुआत की थी। इस अभियान के तहत राज्यभर में फरार अपराधियों की धरपकड़ की जा रही है। वह अभियान 20 नवम्बर तक चलेगा। इस ऑप्रेशन के शुरू करने का ऐलान अ.जी.पी. ने खुद किया का। इस अभियान के तहत गोलाचारी और गंभीर आध्यधी से शामिल भगोड अपराधियों को फौरन जल में बंद करने के ऑर्डर दिए गए है।

ऑप्रेशन ट्रैकडाऊन के तहत अब तक की कार्रवाई

अभियान के तहत 260 अपराधियों की हिस्ट्री शीट खोलो गई है। अब तक अऑपशन के तहत पूरे प्रदेश में कुल 768 कुख्यात अपराधी पकड़े जा चुके हैं, और वहीं अन्य अपराधों में भी पुलिस ने 2980 अपराधियों को गिरफ्तार किया है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!