वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप में छाईं हरियाणा की बेटियां, तीनों मेडल जीतकर बढ़ाया गौरव

Edited By Deepak Kumar, Updated: 14 Sep, 2025 06:20 PM

haryana daughter won three medals in world boxing championship

वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप में भारत के हरियाणा की 3 बेटियों ने 3 पदक जीतकर देश का गौरव बढ़ाया है। ये तीनों ही भिवानी जिले की निवासी हैं। तीनों ने एक स्वर्ण, एक कांस्य व एक रजत पदक जीतकर भारत ही नहीं हरियाणा का नाम भी रोशन किया है।

भिवानी (अशोक भारद्वाज) : इंग्लैंड के लीवरपुल में 4 से 14 सितंबर तक आयोजित वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप में भारत के हरियाणा की 3 बेटियों ने 3 पदक जीतकर देश का गौरव बढ़ाया है। ये तीनों ही भिवानी जिले की निवासी हैं। तीनों ने एक स्वर्ण, एक कांस्य व एक रजत पदक जीतकर भारत ही नहीं हरियाणा का नाम भी रोशन किया है। इनमें जैस्मिन लंबोरिया 57 किलोग्राम भार वर्ग में ओलंपिक पदक विजेता कौलेंड की जूलिया को हराकर विश्व चैंपियन बन गई है। साथ ही 80 प्लस भार वर्ग में नुपुर श्योराण ने रजत पदक व 80 किलोग्राम भार वर्ग में पूजा बोहरा ने कांस्य पदक प्राप्त कर देश का गौरव बढ़ाया है। 

बता दें कि जैस्मिन लंबोरिया स्वर्ण पदक जीतने के बाद वे अब देश की 9वीं विश्व चैंपियन मुक्केबाज बन गई है। वर्ल्ड चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतने के बाद जैस्मिन के पिता जयवीर, माता रविंद्र कौर सहित कोच संदीप ने मिठाई बांटकर खुशी जताई। उन्होंने कहा कि जैस्मिन की मेहनत का ही परिणाम है, क्योंकि समय पर खेल के मैदान में पहुंचकर कड़ा अभ्यास करती थी। जैस्मिन के परिजनों ने उन खिलाड़ी बेटियों के परिजनों को कहा कि वे अपने बच्चों पर विश्वास रखें तथा उन्हें खेलने का बेहतर माहौल उपलब्ध करवाएं। बेटियां एक दिन जरूर माता-पिता व देश का नाम रोशन करेंगी।
 
वहीं नुपुर के पिता व कोच तथा पूजा बोहरा के कोच भीम अवार्डी कोच संजय श्योराण ने बताया कि यह गौरव की बात है कि मेडल लाने वाली बेटियां भिवानी की हैं। जैस्मिन ने 57 किलोग्राम भार वर्ग में गोल्ड मेडल लिया है। पूजा ने 80 किलोग्राम भार वर्ग में व नूपुर ने 80 प्लस किलोग्राम भार वर्ग में देश को मेडल दिलाया है। उनके द्वारा प्राप्त किए गए मॉडल से ना केवल देश का गौरव बढ़ा है, बल्कि हरियाणा व भिवानी का नाम विश्व स्तर पर ऊंचा हुआ है। उन्होंने कहा कि अभी भारत की खिलाड़ी मीनाक्षी का फाइनल होना बाकी है, उन्हें उनसे भी मेडल की उम्मीद है।  
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!