हरियाणा में कोरोना ने मचाया कोहराम, एक दिन में दोहरे शतक के साथ तोड़ा रिकार्ड

Edited By Shivam, Updated: 29 May, 2020 10:34 PM

haryana corona virus latest report 29 may

आतंक का दूसरा नाम कोरोना वायरस हरियाणा में जबरदस्त कोहराम मचाया हुआ है। शुक्रवार को नए मामलों का दोहरा शतक लगाते हुए कोरोना वायरस ने अब तक अपने सारे रिकार्ड तोड़ दिए हैं। बीते दिन जहां 123 नए मामले आए वहीं आज तो 217 नए मामले एक साथ आए, इनमें 115...

डेस्क: आतंक का दूसरा नाम कोरोना वायरस हरियाणा में जबरदस्त कोहराम मचाया हुआ है। शुक्रवार को नए मामलों का दोहरा शतक लगाते हुए कोरोना वायरस ने अब तक अपने सारे रिकार्ड तोड़ दिए हैं। बीते दिन जहां 123 नए मामले आए वहीं आज तो 217 नए मामले एक साथ आए, इनमें 115 केवल गुरुग्राम से ही हैं। जहां पूरे हरियाणा में अब तक कोरोना के कुल मामले 1721 हैं, वहीं अकेले गुरुग्राम में ही 520 केस हैं। हालांकि, अबतक प्रदेश में 940, गुरुग्राम में 224 लोग ठीक हो चुके हैं।

आज के नए मामलों में जिलेनुसार सबसे ज्यादा केस गुरुग्राम से 115 मिले, इसके साथ ही 14 अन्य जिलों फरीदाबाद से 31, सोनीपत से 19, पलवल, कैथल से 7-7, रोहतक, करनाल से 6, चरखी दादरी, रेवाड़ी, हिसार से 5-5, नारनौल से 3, नूंह, भिवानी से 2-2, पंचकूला, कुरुक्षेत्र, सिरसा, फतेहाबाद से 1-1 मामले सामने आए हैं। वहीं आज ठीक होने वाले केसों में गुरुग्राम से 31, नारनौल से 13, कुरुक्षेत्र से 6, करनाल से 4, सोनीपत से 3, पलवल से 2 कुल 59 मरीज ठीक हुए हैं।

देखें अपने जिले की रिपोर्ट हरियाणा स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, (29 मई)-

जिला कुल नए ठीक सक्रिय
गुरुग्राम 520 115 224 293
फरीदाबाद 307 31 138 162
सोनीपत 199 19 142 56
झज्जर 97 0 90 7
नूंह 68 2 65 3
अंबाला 47 0 40 5
पलवल 58 7 41 17
पानीपत 60 0 36 21
पंचकूला 26 1 25 1
जींद 27 0 18 8
करनाल 48 6 20 27
यमुनानगर 9 0 8 1
सिरसा 15 1 9 6
फतेहाबाद 12 1 7 5
भिवानी  13 2 6 7
रोहतक 30 6 11 18
महेन्द्रगढ़ 39 3 19 20
हिसार 31 5 5 26
रेवाड़ी 23 5 4 19
चरखी दादरी 13 5 1 12
कैथल 17 7 4 13
कुरुक्षेत्र 27 1 13 14
विदेशी  
(इटालियन)
14 0 14 0
विदेशी
(USA से लाैटे
हरियाणवी)
21 0 0 21
कुल- 1721 217 940 762


साइबर सिटी में कोरोना का सैलाब
साइबर सिटी गुरुग्राम में कोरोना का सैलाब देखने को मिला। 24 घंटे में 115 कोरोना संक्रमित केस सामने आए, जिससे संक्रमित मरीजों का आंकड़ा बढ़ कर 520 पहुंच गया। इसमें 290 एक्टिव केस स्पेशल कोविड अस्पताल में करवा इलाज रहे हैं। जबकि 3 संक्रमण से जूझ रहे लोगों की मौत हो चुकी है। साइबर सिटी में बीते 11 दिन में 311 संक्रमित केस दर्ज किए जा चुके हैं।

पीएम आवास तक पहुंचा कोरोना
पीएम आवास पर तैनात हरियाणा के सोनीपत जिले का रहने वाला सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) का जवान राजेश कोरोना पॉजिटिव मिला है। हरियाणा के सोनीपत जिला स्वास्थ्य विभाग ने इसकी पुष्टि की है। राजेश पांच दिन पहले ही सोनीपत अपने घर वापस आया था। कोरोना के लक्षण होने के कारण उसने अपना टेस्ट करवाया, जिसकी रिपोर्ट में वह कोरोना संक्रमित पाया गया है।

कुल 19 मरीजों की मौत: हरियाणा में कोरोना वायरस से अबतक 19 मौतें हो चुकी हैं, जिनमें फरीदाबाद में 7, गुरुग्राम, पानीपत में 3, अंबाला से 2 और रोहतक, जींद, सोनीपत व करनाल से 1-1 मौत हुई है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!