हरियाणा में रोजाना 100 से अधिक मिल रहे कोरोना पॉजिटिव, कुल 2400 से अधिक केस, देखें रिपोर्ट

Edited By Shivam, Updated: 02 Jun, 2020 02:06 PM

haryana corona virus latest report 02 june morning

कोरोना वायरस के नए मामलों में रोजाना बड़ी संख्या में बढ़ोत्तरी हो रही है। एक तरफ लोगों को लॉकडाउन से ढील तो दी जा रही है, लेकिन कोरोना के नए मामलों पर कोई अंकुश नहीं लग पा रहा है। हरियाणा में आज सुबह तक 106 नए मामले रिकॉर्ड में दर्ज किए गए, जिसमें...

डेस्क: कोरोना वायरस के नए मामलों में रोजाना बड़ी संख्या में बढ़ोत्तरी हो रही है। एक तरफ लोगों को लॉकडाउन से ढील तो दी जा रही है, लेकिन कोरोना के नए मामलों पर कोई अंकुश नहीं लग पा रहा है। हरियाणा में आज सुबह तक 106 नए मामले रिकॉर्ड में दर्ज किए गए, जिसमें हर बार की तरह गुरुग्राम में ही नए पॉजिटिव मामलों की संख्या ज्यादा मिली है। ऐसा नहीं है कि अन्य जिलों में कोरोना से कुछ राहत न मिली हो, लेकिन कोरोना का प्रकोप राज्य के हर जिले में देखा जा चुका है।

हरियाणा में अब तक कोरोना के कुल पॉजिटिव मामले 2462 मिले हैं, गुरुग्राम में 961, फरीदाबाद से 392, सोनीपत से 233, झज्जर से 101 केस हैं। हालांकि, अबतक प्रदेश में 1057 लोग कोरोना से ठीक भी हो चुके हैं। राज्य में कोरोना के सक्रिय मामलों की कुल संख्या 1384 है।

आज के नए मामलों में जिलेनुसार सबसे ज्यादा केस गुरुग्राम से 58 मिले, सोनीपत से 21, पलवल से 9, भिवानी से 6, फतेहाबाद से 5, करनाल से 4, जींद से 2 व नारनौल से 1 कुल 106 मामले सामने आए हैं। वहीं आज ठीक होने वाले मामलों में सिर्फ नारनौल से 2 मरीज ठीक हुए हैं।

देखें अपने जिले की रिपोर्ट हरियाणा स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, (2 जून, सुबह)-
 

जिला नए कुल ठीक सक्रिय
गुरुग्राम 58 961 284 673
फरीदाबाद 0 392 168 216
सोनीपत 21 233 148 84
झज्जर 0 101 92 9
नूंह 0 72 65 7
अंबाला 0 54 40 12
पलवल 9 79 44 35
पानीपत 0 62 39 20
पंचकूला 0 26 25 1
जींद 2 31 24 6
करनाल 4 56 20 35
यमुनानगर 0 9 8 1
सिरसा 0 43 11 32
फतेहाबाद 5 24 7 17
भिवानी 6 44 6 38
रोहतक 0 45 11 33
महेन्द्रगढ़ 1 42 21 21
हिसार 0 53 5 48
रेवाड़ी 0 23 4 19
चरखी दादरी 0 13 1 12
कैथल 0 29 5 24
कुरुक्षेत्र 0 35 13 22
विदेशी
(इटालियन)
0 14 14 0
USA से लौटे
हरियाणवी
0 21 2 19
कुल- 106 2462 1057 1384


कुल 21 मरीजों की मौत: हरियाणा में कोरोना वायरस से अबतक 21 मौतें हो चुकी हैं, जिनमें फरीदाबाद में 8, गुरुग्राम से 4, पानीपत में 3, अंबाला से 2 और रोहतक, जींद, सोनीपत व करनाल से 1-1 मौत हुई है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!