Tohana: सुबह-सुबह सीएम फ्लाइंग की नप कार्यालय में Raid, अधिकारियों-कर्मचारियों में मचा हड़कंप,

Edited By Deepak Kumar, Updated: 26 Sep, 2025 12:48 PM

haryana cm flying raids municipal council office in tohana

टोहाना नगर परिषद कार्यालय में आज सुबह-सुबह सीएम फ्लाइंग की रेड से हड़कंप मच गया। जैसे ही टीम ने कार्यालय में दस्तक दी, अधिकारियों और कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई।

टोहाना (सुशील सिंगला) : नगर परिषद कार्यालय में आज सुबह-सुबह सीएम फ्लाइंग की रेड से हड़कंप मच गया। जैसे ही टीम ने कार्यालय में दस्तक दी, अधिकारियों और कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई। कई अधिकारी आनन-फानन में मौके पर पहुंचते नजर आए।

सीएम फ्लाइंग टीम ने सबसे पहले हाजिरी रजिस्टर की जांच की और उसके बाद विकास कार्यों से जुड़ी जानकारी जुटाई गई। इस दौरान ड्यूटी मजिस्ट्रेट के तौर पर पंचायती राज विभाग के एसडीओ कर्म सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि यह कार्रवाई जिला उपायुक्त फतेहाबाद के निर्देश पर की जा रही है।

"ड्यूटी मजिस्ट्रेट कर्म सिंह ने जानकारी दी कि जांच का मुख्य उद्देश्य यह पता लगाना है कि अधिकारी और कर्मचारी समय पर कार्यालय पहुंच रहे हैं या नहीं। लेटलतीफी और कार्य में लापरवाही को लेकर गंभीरता से जांच जारी है।"

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!