Haryana Board Exam : पहले दिन ही फर्जीवाड़ा, नूंह में 2 फर्जी परीक्षार्थी समेत CHC संचालक गिरफ्तार

Edited By Krishan Rana, Updated: 25 Feb, 2026 09:20 PM

haryana board exam fraud on the first day itself chc operator arrested along w

नूंह जिले में बुधवार को हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित कक्षा 12वीं की वार्षिक परीक्षा के

नूंह (अनिल मोहनिया) : नूंह जिले में बुधवार को हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित कक्षा 12वीं की वार्षिक परीक्षा के दौरान गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल सालाहेड़ी के परीक्षा केंद्र नंबर 32 पर दो फर्जी परीक्षार्थी पकड़े गए, जो असली छात्रों की जगह बैठकर अंग्रेजी विषय का पेपर दे रहे थे। मामले में कुल 3 गिरफ्तारियां हुई हैं जबकि एक नाबालिग को भी अभिरक्षा में लिया गया है।

केंद्र सुपरिंटेंडेंट अमित कुमार की शिकायत के अनुसार 25 फरवरी को कक्षा 12वीं के अंग्रेजी पेपर के दौरान औचक चेकिंग और स्कैनिंग के समय दो परीक्षार्थियों के एडमिट कार्ड और रोल नंबर में गड़बड़ी सामने आई। जांच में पता चला कि एक नाबालिक छात्र असली छात्र सहबाज़ निवासी लखनाका की जगह परीक्षा दे रहा था, जबकि सहबाज निवासी अडबर असली छात्र समीर निवासी अडबर की जगह बैठा था। 

सुपरिंटेंडेंट ने दोनों को तत्काल हिरासत में लेकर नूंह सदर थाने पुलिस को सौंप दिया और लिखित शिकायत दर्ज कराई, जिसमें नूंह पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज कर फर्जी परीक्षार्थी सहबाज को गिरफ्तार किया व अन्य नाबालिक फर्जी परीक्षार्थी को पुलिस अभिरक्षा में लिया है । पूछताछ में अन्य आरोपियों की संलिप्ता पाये जाने पर नूंह पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दबिश देकर असल छात्र समीर पुत्र हाकमदीन निवासी अडबर व फर्जी एडमिट कार्ड/रोल नंबर स्लिप तैयार करने वाले सीएचसी संचालक जुनैद पुत्र सलमुद्दीन निवासी टांई को भी गिरफ्तार कर लिया है । जिनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जा रही है ।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार नूंह पुलिस और जिला प्रशासन की सतर्कता व मुस्तैदी के कारण यह मामला पकड़ा गया। जांच में एक आरोपी नाबालिग होने की भी बात सामने आई है। सदर थाने में इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है। बता दें कि नूंह जिले में परीक्षा केंद्रों पर नूंह पुलिस द्वारा पहले से ही कड़ी निगरानी रखी जा रही है, जहां कई केंद्र संवेदनशील घोषित किए गए थे, पुलिस अधीक्षक नूंह ने कहा कि ऐसी कार्रवाइयों से परीक्षा प्रक्रिया पारदर्शी और निष्पक्ष बनी रहेगी। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!