Haryana News: हरियाणा के नए CM की रेस में आया नया ट्विस्ट, अब शाह करेंगे फाइनल... 16 को विधायक दल की बैठक

Edited By Isha, Updated: 13 Oct, 2024 08:42 PM

haryana bjp mla meeting schedule update

हरियाणा के नए CM के चुनाव के लिए BJP ने अमित शाह को ऑब्जर्वर लगा दिया है। उनके साथ मध्यप्रदेश के CM मोहन यादव भी रहेंगे। पिछले 5 वर्षों में यह दूसरा मौका होगा, जब उत्तर प्रदेश के बाद शाह हरियाणा में ऑब्जर्वर बनकर आ रहे हैं।

चंडीगढ़(धरणी): हरियाणा के नए CM के चुनाव के लिए BJP ने अमित शाह को ऑब्जर्वर लगा दिया है। उनके साथ मध्यप्रदेश के CM मोहन यादव भी रहेंगे। पिछले 5 वर्षों में यह दूसरा मौका होगा, जब उत्तर प्रदेश के बाद शाह हरियाणा में ऑब्जर्वर बनकर आ रहे हैं।

PunjabKesari

प्रदेश के नए CM का शपथग्रहण 17 अक्टूबर को पंचकूला के परेड ग्राउंड में होगा। उससे पहले 16 अक्टूबर को चंडीगढ़ में विधायक दल की मीटिंग बुलाई गई है। जिसमें दोनों ऑब्जर्वर मौजूद रहेंगे। वैसे तो प्रदेश में पार्टी ने नायब सैनी को CM चेहरा बनाया था। विधायक दल की मीटिंग में उन्हें ही नेता चुना जा सकता है। मगर, अमित शाह को ऑब्जर्वर लगाने से अब कई तरह की चर्चाएं भी हो रही हैं।

हरियाणा के चुनाव में शाह के दखल का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी चुनाव के दौरान शाह ने पंचकूला में नायब सैनी को सीएम चेहरा घोषित कर दिया था। इसके बाद टिकट बंटवारे में भी शाह आखिरी वक्त तक एक्टिव रहे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!