हवालाती ने जेल में किया आत्महत्या का प्रयास, नुकीली वस्तु से काटनी चाही कलाई की नस

Edited By Manisha rana, Updated: 19 May, 2022 11:27 AM

halawati attempted suicide in jail

हरियाणा के करनाल जिले में हवालाती द्वारा जेल में आत्महत्या करने का प्रयास करने का  मामला सामने आया है, जिसे अस्पताल में दाखिल किया...

करनाल : हरियाणा के करनाल जिले में हवालाती द्वारा जेल में आत्महत्या करने का प्रयास करने का  मामला सामने आया है, जिसे अस्पताल में दाखिल किया है। जेल प्रशासन ने पुलिस को शिकायत देकर मामला दर्ज किया है। 

जेल उप अधीक्षक शैलाक्षी भारद्वाज ने बताया कि गांव रोहड जिला जींद निवासी पंजाब सिंह पुत्र शेरसिंह करनाल जेल में बंद था। उसका परिवार इन दिनों करनाल पिगंली रोड, धर्मकांटा के पीछे गुरु नानक पुरा कॉलोनी में रह रहा है। बताया जा रहा है कि पंजाब सिंह अलग-अलग 6 मामलों में आरोपी है। उसने बुधवार की शाम को नुकीली वस्तु से अपनी कलाई की नस काटने का प्रयास किया। सूचना मिलते ही जेल अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे और उसको प्राथमिक उपचार देने के बाद अस्पताल पहुंचाया। 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!