बिजली कनेक्शन के खिलाफ धरने पर बैठे किसानों के समर्थन में पहुंचे गुरनाम चढूनी

Edited By Isha, Updated: 20 May, 2022 05:33 PM

gurnam chadhuni reached in support of farmers

ट्यूबवेल के बिजली कनेक्शनों को लेकर कैथल में बिजली दफ्तर में किसान धरने पर बैठ गए है और अनिश्चितकाल काल के लिए धरना लगाकर किसान बैठे है जिसमे कुछ किसान भूख हड़ताल पर भी है। आज किसानों

कैथल(जयपाल): ट्यूबवेल के बिजली कनेक्शनों को लेकर कैथल में बिजली दफ्तर में किसान धरने पर बैठ गए है और अनिश्चितकाल काल के लिए धरना लगाकर किसान बैठे है जिसमे कुछ किसान भूख हड़ताल पर भी है। आज किसानों की आवाज़ बुलंद करने के लिए भारतीय किसान यूनियन के नेता गुरनाम सिंह चढूनी पहुंचे और बिजली विभाग के SE काशिक मान से सवाल जवाब किये व किसानों की तरफ से अपनी बात रखी।

उन्होंने कहा कि सिरर्फ गरीब किसानों को ही आठ साल तक कनेक्शनों से दूर रखा जा रहा है और फैक्ट्री वालो को दो दिन में कनेक्शन दे दिए जाते हैं। काफी बातों को लेकर SE बिजली विभाग ने सहमति जताई और बात को उच्च अधिकारियों के संज्ञान में डालने की बात कही। गुरनाम चढूनी ने SE को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर समाधान नही हुआ तो सोमवार की बिजली दफ्तर को ताला लगा दिया जाएगा।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!