गुरुग्राम को आदर्श गुरुग्राम बनाउंगा, बस आप विश्वास बनाए रखना- अंकित अल्घ

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 27 Aug, 2024 06:21 PM

gurgaon will develop as city

वर्तमान में गुरुग्राम में समस्याओं का अंबार लगा हुआ है। अब तक भाजपा और कांग्रेस की सरकारों ने गुरुग्राम में विकास के नाम पर विनाश किया है। लोगों की समस्याओं के नाम पर केवल राजनीति की गई है।

गुड़गांव,(ब्यूरो): वर्तमान में गुरुग्राम में समस्याओं का अंबार लगा हुआ है। अब तक भाजपा और कांग्रेस की सरकारों ने गुरुग्राम में विकास के नाम पर विनाश किया है। लोगों की समस्याओं के नाम पर केवल राजनीति की गई है। समस्याओं के समाधान के नाम पर राजनीति करने वालों की इस बार छुट्टी हो जाएगी। जन सेवक क्रांति पार्टी द्वारा समस्याओं के समाधान पर काम किया जाएगा। इसका ब्लू प्रिंट तैयार कर लिया गया है। यह बात जन सेवक क्रांति पार्टी के संस्थापक अंकित अल्घ ने कही।

गुड़गांव की खबरों के लिए इस लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।

 

अंकित अल्घ ने कहा कि वह जन सेवक हैं और जनता की सेवा एक सेवक की तरह करना चाहते हैं। उन्हें भाजपा और कांग्रेस के नेताओं की तरह समस्याओं को मुद्दा बनाना नहीं आता बल्कि उन्हें जो समस्या नजर आती है उसके समाधान के लिए वह कार्य करते हैं। समस्याओं का समाधान किस तरह से हो इस पर मंथन किया जाता है। उन्होंने कहा कि मेरा सपना है कि समस्याओं से जूझ रहे गुरुग्राम को आदर्श गुरुग्राम बनाउं। इसके लिए पूरा ब्लू प्रिंट तैयार कर लिया गया है। 

 

अंकित अल्घ ने कहा कि आज जहां भी भाजपा और कांग्रेस के नेता जा रहे हैं वह केवल समस्याओं पर चर्चा कर रहे हैं। किसी ने भी समस्याओं के समाधान पर आज तक कोई चर्चा नहीं की। वहीं, जन सेवक क्रांति पार्टी समस्याओं पर नहीं बल्कि समाधान पर चर्चा करते हुए उसे लागू करती है। उन्होंने कहा कि पिछले 10 साल में भाजपा ने लूट खसोट की राजनीति करते हुए जनता को बरगलाया है, लेकिन अब जनता जान चुकी है कि उनका हाथ केवल जन सेवक क्रांति पार्टी के हाथ में सुरक्षित है। आने वाला समय जन सेवकों का है।

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!