अंकिता रानी बनकर गंदा काम करता था जाहूल हक, गिरफ्तार, 2 फोन 3 सिम कार्ड बरामद

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 18 Jun, 2025 08:57 PM

one arrest involved in blackmailing in nuh

बिछौर थाना पुलिस ने सेक्सटॉर्शन गिरोह से जुड़े एक ऐसे शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया है जो फर्जी सिम कार्ड का  उपयोग कर लड़कियों के नाम से व्हाट्सएप अकाउंट पर सुंदर लड़कियों की तस्वीर लगाकर लोगों के साथ ठगी की वारदातों को अंजाम देता था।

गुड़गांव/नूंह, (ब्यूरो) : बिछौर थाना पुलिस ने सेक्सटॉर्शन गिरोह से जुड़े एक ऐसे शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया है जो फर्जी सिम कार्ड का  उपयोग कर लड़कियों के नाम से व्हाट्सएप अकाउंट पर सुंदर लड़कियों की तस्वीर लगाकर लोगों के साथ ठगी की वारदातों को अंजाम देता था।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर टच करें।

 

 पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 2 मोबाइल फोन और 3 फर्जी सिम कार्ड बरामद किए है। आरोपी ने कई राज्यों में लाखों रुपए की ठगी की वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस अब आरोपी के बैंक खातों को खंगालने में जुटी हुई है। बिछौर थाना प्रभारी भजन लाल ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि जाहूल हक निवासी तिरवाडा अपने मोबाइल फोनों में फर्जी व्हाट्सएप बनाकर और डीपी पर लड़कियों की तस्वीर लगाकर लोगों से वीडियो कॉल कर उन्हें अश्लील विडियो दिखाकर फर्जी तरीके से उनकी न्यूड विडियो बनाकर ब्लैकमेल करके ऑनलाइन ठगी का काम करता है। जो मढ़ीयाकि मोड पर ठगी की वारदात को अंजाम देने के लिए खड़ा हुआ है। जिस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को काबू किया। तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से दो मोबाइल फोन, तीन फर्जी सिम कार्ड बरामद हुई।

 


प्रोफाइल नेम अंकित रानी और फोटो पर लड़की की तस्वीर:
आरोपी के एक फोन की तलाशी लेने पर उसके फोन में अलग-अलग नामों से व्हाट्सएप लॉगिन पाए गए। एक व्हाट्सएप अंकित रानी के नाम से बना हुआ था। जिस पर एक लड़की की फोटो लगी हुई थी। व्हाट्सएप अकाउंट से कुछ लोगों के साथ की गई चैटिंग सहित अश्लील वीडियो बरामद की है। वहीं इसी फोन में एक व्हाट्सएप अकाउंट राहुल के नाम से बना हुआ था, जिस पर एक बच्चे की फोटो लगी हुई थी। फोन की जांच करने पर फोन में ब्लैकमेलिंग की नियत से तैयार की गई न्यूड विडियो और लोगों से की गई ठगी की संदिग्ध चैटिंग बरामद हुई। दूसरे फोन में 

 

प्रोफाइल नाम विक्रम राठौर, फोटो पुलिस अधिकारी की:
बिछौर थाना प्रभारी भजन लाल ने बताया कि जब आरोपी के दूसरे फोन की तलाशी ली गई तो उसमें भी दो व्हाट्सएप अकाउंट अलग-अलग नाम से लॉगिन गए। एक व्हाट्सएप प्रोफाइल पर आरोपी ने पुलिस अधिकारी की फोटो लगाई हुई थी। जिसका प्रोफाइल नेम विक्रम राठौर लिखा हुआ था। दूसरा अकाउंट संजय सिंह के नाम से लॉगिन था।वही फेसबुक आईडी अंकित रानी के नाम से बनी हुई थी। व्हाट्सएप पर संदिग्ध चैटिंग,गैलरी में अश्लील फोटो,वीडियो, पुलिस अधिकारियों के फोटो, क्यूआर कोड बरामद हुए है। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी सेक्सटॉर्शन कर कई राज्यों में लाखों रुपए की ठगी की वारदात को अंजाम दे चुका है।
 

कैसे करते है ठगी:
आरोपी फ्रॉड मोबाइल फोनों पर फर्जी सिमों का इस्तेमाल कर, फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट लडकी के नाम से बनाते है। व्हाट्सएप अकाउंट पर लडकी का फोटो लगाकर, व्हाट्सएप, स्नैपचैट और इंस्टाग्राम पर लडकी बनकर लोगों से संपर्क करते है। जिसके बाद उसे मीठी-मीठी बातों में फसाकर वाट्सएप पर विडियो कॉल करते हैं आरोपियों ने पहले से अपने फोन में रखी लड़कियों की अश्लील विडियो में लड़की बातचीत करती हुई निवस्त्र होकर आनलाईन सैक्स करने के लिए चंगुल में फसे हुए व्यक्ति को अपनी तरफ आकर्षित करती हैं। इतना ही नहीं आरोपी इतने शातिर होते है कि खुद ही लड़की की आवाज में बात भी करते है। जिसके बाद चलती हुई अश्लील विडियों के अनुसार आमजन को बातों में फंसाकर मोबाईल के स्क्रीन रिकार्डर एप का इस्तेमाल करके फोन में अश्लील विडियो बना लेते हैं। आरोपी द्वारा बनाई हुई अश्लील विडियो को व्यक्ति के वाट्सएप फोन पर डालकर लाखों रुपये की मांग करते है।

 

 आरोपी कहते है कि तेरी यह अश्लील विडियो तेरे जानकर व परिजनों के वाट्सएप नंबर, यूट्यूब चैनल व फेसबुक पर डालकर तुझे बदनाम करने के साथ ही रेप केस में फंसाने की धमकी देते है। जब कोई व्यक्ति इनके जाल में फंस जाता है तो एक सोची समझी चाल के तहत अपनी बनाई हुई योजना अनुसार फर्जी बैंक खातों में रुपए डलवाते हैं। जब तक उस व्यक्ति को ब्लैकमेल किया जाता है, तब तक उसका पूरा खाता खाली नहीं हो जाता।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!