हरियाणा में बिना सैलरी 5 महीने से चल रही सरकारी नौकरी, दफ्तरों के चक्कर काट रहे ग्रुप D के कर्मचारी

Edited By Saurabh Pal, Updated: 03 Sep, 2024 05:01 PM

group d employees in haryana have not received salary for 5 months

प्रदेश भर के नवनियुक्त ग्रुप डी कर्मचारियों को तनख्वाह के लिए भटकना पड़ रहा है। मार्च 2024 को ज्वाइन करने के बाद इन कर्मचारियों को अपनी पहली तनख्वाह का  इंतजार बहुत लंबा हो गया है...

बहादुरगढ़(प्रवीन कुमार धनखड़): प्रदेश भर के नवनियुक्त ग्रुप डी कर्मचारियों को तनख्वाह के लिए भटकना पड़ रहा है। मार्च 2024 को ज्वाइन करने के बाद इन कर्मचारियों को अपनी पहली तनख्वाह का  इंतजार बहुत लंबा हो गया है। 5 महीने बीत जाने के बावजूद भी अब तक स्पोर्ट्स कोटे और एक्स सर्विसमैन कोटे से भर्ती हुए ग्रुप डी कर्मचारियों को तनख्वाह नहीं मिली है। जिससे कर्मचारियों में भारी रोष है। कर्मचारियों ने बहादुरगढ़ एसडीएम को एक ज्ञापन सौंप कर जल्द से जल्द तनख्वाह देने की मांग सरकार से की है।

PunjabKesari

10 मार्च 2024 को प्रदेश भर में करीब 2600 डी ग्रुप कर्मचारियों को पक्की नौकरी हरियाणा सरकार ने दी थी, लेकिन इन कर्मचारियों को अपनी पहली तनख्वाह के लिए भी सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। कर्मचारियों का कहना है कि वेरिफिकेशन के नाम पर उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा है। 5 महीने बीत जाने के बावजूद भी सरकार ने एक्स सर्विसमैन और स्पोर्ट्स कोटे के तहत भर्ती हुए ग्रुप डी कर्मचारियों का वेतन नहीं दिया है और उनकी वेरिफिकेशन करवाने की दिशा में भी काम शुरू नहीं किया है। 2600 कर्मचारियों में से महज 262 कर्मचारियों को ही उनका वेतन मिला है। जबकि बाकी बचे कर्मचारी सरकार से अब भी वेतन की मांग कर रहे हैं । बात झज्जर जिले की की जाए तो बहादुरगढ़, बेरी, बादली और झज्जर में कार्यरत करीब 100 ग्रुप डी कर्मचारियों को उनका वेतन नहीं मिला है।

कर्मचारियों का कहना है कि उन्होंने पहले लोकसभा चुनाव में दिन-रात मेहनत करके ड्यूटी दी और अब एक बार फिर से प्रदेश में विधानसभा चुनाव में भी उनकी ड्यूटी लगाई गई है लेकिन सरकार उन्हें वेतन नहीं दे रही। घर चलाने के  लिए भी उनके पास पैसे नहीं हैं। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि वे नो पे नो वर्क के तहत काम भी बंद कर सकते हैं। ऐसे में सरकार को कर्मचारियों का वेतन जारी करने की तरफ काम करने की आवश्यकता है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!