बजट में CM की बड़ी घोषणा, हरियाणा बनेगी अंतरराष्ट्रीय स्तर की 'Wedding City', इन जिलों में रहेगा फोकस

Edited By Krishan Rana, Updated: 03 Mar, 2026 05:12 PM

cm s big announcement in the budget haryana will become an international level

रोहतक में हरियाणा के कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने राज्य सरकार के बजट को लेकर बड़ा बयान देते हुए कहा कि

रोहतक (दीपक भारद्वाज) : रोहतक में हरियाणा के कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने राज्य सरकार के बजट को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार का विजन स्पष्ट है और राज्य विकसित भारत में अहम योगदान देने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

PunjabKesari

वहीं आगे मंत्री ने बताया कि पिंजोर, मानेसर और खरखोदा में अंतरराष्ट्रीय स्तर के वेडिंग डेस्टिनेशन विकसित किए जाएंगे, जिससे लोगों को शादी के लिए विदेश जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। उन्होंने कहा कि यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपनों को साकार करने की दिशा में बड़ा कदम है। साथ ही टूरिज्म विभाग को पिंजोर में फिल्म सिटी भी दी गई है।

आयुष्मान योजना के तहत बनेंगे नए अस्पतालों

डॉ. शर्मा ने कहा कि बजट में हर विधायक के सुझाव को शामिल किया गया है। स्वास्थ्य क्षेत्र को मजबूत करने के लिए भी विशेष प्रावधान किए गए हैं और तहसील स्तर के अस्पतालों में टेस्ट सुविधाएं बढ़ाई गई हैं। आयुष्मान योजना के दायरे का विस्तार करते हुए नए अस्पतालों को सूची में जोड़ा गया है, ताकि निजी अस्पतालों में इलाज को लेकर मरीजों को कोई दिक्कत न हो।

उन्होंने मुख्यमंत्री नायब सैनी का धन्यवाद करते हुए कहा कि विपक्ष के कर्ज बढ़ने के आरोप निराधार हैं। सरकार और पुलिस प्रशासन अपराध को लेकर गंभीर हैं और लगातार कार्रवाई की जा रही है। मंत्री ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि उनकी सरकारों के दौरान तो अपराध की एफआईआर तक दर्ज नहीं होती थी।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!