गुरुग्रामवासियों के लिए खुशखबरी, जाम से मिलेगा छुटकारा...इन चौराहों पर बनेंगे नए फ्लाइओवर

Edited By Manisha rana, Updated: 16 Nov, 2025 02:14 PM

good news for gurugram residents they will get relief from traffic jams

गुरुग्रामवासियों को जाम से राहत मिलेगी। इसी कड़ी में यहां दो नए फ्लाईओवर बनाए जाएंगे।

गुरुग्राम : गुरुग्रामवासियों को जाम से राहत मिलेगी। इसी कड़ी में यहां दो नए फ्लाईओवर बनाए जाएंगे। गुरुग्राम मेट्रो डिवलेपमेंट ऑथोरिटी (GMDA) द्वारा अंबेडकर चौक (सेक्टर-45, 46,51,52 चौराहे) और दादी सती चौक (सेक्टर- 86, 88, 89, 90 चौराहे) पर फ्लाईओवर निर्माण की योजना तैयार कर दी गई है। इन दोनों फ्लाईओवर के डिजाइन को मंजूरी प्रदान कर दी है। इन फ्लाईओवर के काम 30 नवंबर तक लगा दिया जाएगा। 

सफर होगा आसान

GMDA के एक अधिकारी ने बताया कि अंबेडकर चौक पर पलाईओवर को गुरुग्राम- सोहना हाइवे की ओर बनाया जाएगा जबकि दादी सती चौक पर फ्लाईओवर का निर्माण द्वारका एक्सप्रेसवे की तरफ किया जाएगा। इन दोनों जगहों पर ट्रैफिक जाम रहता है। दोनों फ्लाईओवर का निर्माण कार्य पूरा करने का प्रयास किया जाएगा, इससे लोगों का सफर आसान हो जाएगा। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!