महाराष्ट्र से अगवा लड़की फरीदाबाद में मिली, आरोपी शिक्षक गिरफ्तार

Edited By Isha, Updated: 24 May, 2022 10:16 AM

girl kidnapped from maharashtra found in faridabad

महाराष्ट्र से एक 13 वर्षीय नाबालिग लड़की के कथित अपहरण के मामले में मुंबई पुलिस ने सोमवार को हरियाण के फरीदाबाद जिले से एक शिक्षक को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी शिक्षक के चंगुल से लड़की को छुड़ा लिया है। इस

फरीदाबाद:  महाराष्ट्र से एक 13 वर्षीय नाबालिग लड़की के कथित अपहरण के मामले में मुंबई पुलिस ने सोमवार को हरियाण के फरीदाबाद जिले से एक शिक्षक को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी शिक्षक के चंगुल से लड़की को छुड़ा लिया है। इस कार्य में फरीदाबाद पुलिस ने भी मुंबई पुलिस का भरपूर सहयोग किया। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार महाराष्ट्र के ठाणे स्थित कल्याण बस्ती में रहने वाली एक 13 वर्षीय नाबालिग लड़की बीते एक मई को लापता हो गई थी। इसके बाद लड़की के परिवार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी।  

कल्याण तालुका पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि उसी इलाके का एक निजी ट्यूशन देने वाला शिक्षक भी उसी दिन से लापता है। इसके बाद पुलिस ने पता किया तो शिक्षक के मोबाइल नंबर की स्थिति (लोकेशन) फरीदाबाद में मिली। उन्होंने फरीदाबाद पुलिस से संपर्क किया और आरोपी की तस्वीर के साथ उसका विवरण उन्हें भेज दिया। अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने वहां आरोपी और लडक़ी को देखा। इसके बाद महाराष्ट्र पुलिस की एक टीम फरीदाबाद पहुंची और सोमवार को उसने लडक़ी को छुड़ाया। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!