युवती को फेसबुक पर दोस्ती पड़ी महंगी, युवक पर अपहरण कर वेश्यावृत्ति का आरोप

Edited By Manisha rana, Updated: 04 Nov, 2020 08:19 AM

girl found friendship with facebook expensive

एक युवती को फेसबुक पर दोस्ती करना उस वक्त महंगा पड़ गया जब वह उस पर विश्वास कर उससे मिलने होटल में पहुंच गई। युवती ने युवक पर बंधक बनाकर उससे वेेश्यावृत्ति करवाने का आरोप लगाया...

रोहतक : एक युवती को फेसबुक पर दोस्ती करना उस वक्त महंगा पड़ गया जब वह उस पर विश्वास कर उससे मिलने होटल में पहुंच गई। युवती ने युवक पर बंधक बनाकर उससे वेेश्यावृत्ति करवाने का आरोप लगाया। बताया जा रहा है कि दिल्ली बाईपास स्थित एक होटल में एक युवती को बंधक बनाकर कई युवकों द्वारा दुष्कर्म किया गया। पुलिस ने बताया कि युवती 3 दिन पहले अपने फेसबुक फ्रैंड से मिलने आई थी। उसके दोस्त ने साथियों के साथ मिलकर उक्त वारदात को अंजाम दिया। पुलिस टीम आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है।

जानकारी मुताबिक, दिल्ली की एक युवती की दोस्ती फेसबुक पर रोहतक के एक युवक से हुई थी। युवक कई दिन से उससे मिलने की बात कर रहा था। इसके लिए उसने 31 अक्तूबर को युवती को रोहतक बुला लिया। इसके बाद युवक उसे दिल्ली बाईपास स्थित एक होटल में ले गया। जहां उसे जबरदस्ती एक कमरे में बंद कर दिया। आरोप है कि इस दौरान युवती के साथ कई दिनों तक डरा धमकाकर दुष्कर्म किया गया। युवती ने विरोध जताया तो उसकी हत्या की धमकी दी गई। इस दौरान आरोपियों ने युवती का मोबाइल भी छीन लिया था।

उधर, युवती के परिजन उसके लापता होने पर उसकी तलाश में जुट गए। बीती रात किसी तरह जब युवती के पास उसका मोबाइल फोन आया तो उसने अपनी लोकेशन अपनी बहन के पास भेज दी। युवती की बहन दोपहर को एक बजे रोहतक पहुंची और पुलिस से सम्पर्क किया। इस दौरान होटल में बंद युवती ने भी अपने मोबाइल से कंट्रोल रूम में फोन कर जान बचाने की गुहार लगाई।

होटल के कमरे से युवती बरामद 
मौके पर पहुंचे डी.एस.पी. नरेंद्र कादयान, डी.एस.पी. सुशीला देवी दल बल समेत मौके पर पहुंचे और उक्त होटल को खंगाला। पुलिस ने एक कमरे से युवती को बरामद किया। युवती के बयान दर्ज किए गए जिसमें उसने अपने फेसबुक फ्रैंड पर अपहरण व दुष्कर्म करने व जबरदस्ती वेश्यावृत्ति में धकेलने के आरोप लगाए हैं। पुुलिस ने युवती का मैडीकल करवाकर जांच शुरू कर दी। आरोपी की पहचान कर ली गई है। उसकी तलाश में छापेमारी की जा रही है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!