गाली गलौज का विरोध करना पड़ा भारी, पड़ोसी ने किया नुकीले हथियार से हमला

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 04 Sep, 2026 05:15 PM

neighbor attacked with sharp weapon after objection raised against verbal abuse

गांव बहोड़ा कलां में गाली-गलौच का विरोध करने पर पड़ोस में रहने युवक ने नुकीले हथियार से हमला कर घायल कर दिया। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर बिलासपुर थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गुड़गांव, (ब्यूरो):  गांव बहोड़ा कलां में गाली-गलौच का विरोध करने पर पड़ोस में रहने युवक ने नुकीले हथियार से हमला कर घायल कर दिया। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर बिलासपुर थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।  गांव बहोड़ा कलां निवासी नरेश कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 28 अगस्त की सुबह सवा नौ बजे वह अपने पिता के साथ काम पर जाने के लिए अपनी गली के बाहर खड़ा था। इसी दौरान गांव का ही रहने वाला राहुल ने आकर बिना किसी बात के गाली-गलौज व अभद्र भाषा का प्रयोग करने लगा।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक  https://www.facebook.com/KesariGurugram  पर क्लिक करें।

 

नरेश के अनुसार उसने माहौल बिगड़ने से बचाने के लिए राहुल की बातों को नजरअंदाज किया और बाजार की तरफ आगे बढ़ने लगा,लेकिन आरोपी राहुल ने आगे बढ़कर उसका रास्ता रोक लिया और दोबारा गाली-गलौज करने लगा। जब नरेश ने उससे ऐसा न करने का अनुरोध किया, तो आरोपी आक्रोशित हो गया। घटना के वक्त पास ही बाजार में एक मोची बैठा हुआ था। आरोपी राहुल ने गुस्से में आकर मोची का काम करने वाला तेजधार औजार उठा लिया और नरेश पर जान से मारने की नीयत से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। आरोपी ने उस पर आठ बार वार किए, जिनमें से तीन वार नरेश को सीधे लगे और वह खून से लथपथ होकर वहीं गिर पड़ा। शोर सुनकर जब तक आसपास के लोग और परिजन मौके पर पहुंचे, आरोपी वहां से फरार हो चुका था।

 

 

परिजन गंभीर रूप से घायल नरेश को तुरंत पटौदी के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। वहां प्राथमिक उपचार, टांके लगाने और इंजेक्शन देने के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए गुरुग्राम के नागरिक अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। गुरुग्राम सिविल अस्पताल में जरूरी टेस्ट और इलाज के बाद डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज और विशेषज्ञ राय (सर्जन व ऑर्थो) के लिए दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल भेज दिया। दिल्ली में सफदरजंग अस्पताल के डॉक्टरों ने उसका इलाज किया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम पटौदी स्वास्थ्य केंद्र पहुंची थी, जहां से डॉक्टर ने मरीज को रेफर करने की जानकारी दी। इसके बाद पीड़ित नरेश कुमार ने स्वस्थ होने के बाद 30 अगस्त को थाने पहुंचकर अपनी लिखित शिकायत दर्ज कराई। जांच अधिकारी ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच शुरू कर दी है।जल्द आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!