Congress को बड़ा झटका, प्रदेश महिला कांग्रेस की महासचिव ने छोड़ी पार्टी, BJP में शामिल

Edited By Isha, Updated: 09 Oct, 2019 11:34 AM

general secretary of women s congress anjali bansal joins bjp

विधानसभा चुनाव से ठीक पहले हरियाणा कांग्रेस को तीसरा झटका लगा है। अशोक तंवर और संपत सिंह के बाद अब अंजलि बंसल ने पार्टी छोड़ भाजपा का दामन थाम लिया है।

डेस्कः विधानसभा चुनाव से ठीक पहले हरियाणा कांग्रेस को तीसरा झटका लगा है। अशोक तंवर और संपत सिंह के बाद अब अंजलि बंसल ने पार्टी छोड़ भाजपा का दामन थाम लिया है। दरअसल, पंचकूला से चंद्रमोहन बिश्नोई और कालका विधानसभा से प्रदीप चौधरी को टिकट मिलने के बाद भी पार्टी के कई नेताओं ने दूरी बना रखी है। दोनों प्रत्याशियों के नामांकन के दौरान ये चर्चा आम रही। शनिवार को हरियाणा महिला कांग्रेस की महासचिव अंजलि बंसल पंचकूला प्रत्याशी चंद्रमोहन के खिलाफ खुलकर सामने आ गई। उन्होंने प्रेस कांफ्रेंस करके कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कुमारी सैलजा पर पक्षपात करने का आरोप लगाया।

टिकट न मिलने पर रोष जाहिर करते हुए अंजलि बंसल ने प्रत्याशी चंद्रमोहन बिश्नोई के खिलाफ वोट करने का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि कुमारी शैलजा ने जानबूझकर उनका टिकट काटा है, जबकि लोकसभा चुनाव के दौरान सैलजा की जीत के लिए उन्होंने पूरी मदद की थी। 

गौरतलब है कि अंजलि पंचकूला से पूर्व व स्वर्गीय विधायक डी. के बंसल की पत्नी हैं। वे हरियाणा प्रदेश महिला कांग्रेस की महासचिव पद पर कार्यरत थीं।बुधवार को अंजली बंसल ने हरियाणा प्रदेश महिला कांग्रेस की महासचिव के पद से दिया इस्तीफा। उन्होंने पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी, पार्टी की हरियाणा प्रधान कुमारी शैलजा और सुष्मिता देव को इस्तीफे की कॉपी भेजी है। उसके बाद अंजलि ने सीएम मनोहर लाल की मौजूदगी में भाजपा ज्वॉइन कर ली।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!