गौसेवा दल ने पकड़ा बैलों से भरा कंटेनर, तस्कर मौके से फरार

Edited By Isha, Updated: 04 Jun, 2019 06:07 PM

gau seva dal caught cow container

हिसार में गौरक्षा दल द्वारा आज  बैलों से एक बन्द बॉडी कंटेनर भरा बग्ला रोड़ से पकड़ा गया। 24 बैलो से भरकर ये कंटेनर यूपी जा रहा था लेकिन गौरक्षा दल व गौपुत्र सेना तथा गौसेवा

हिसार (विनोद): हिसार में गौरक्षा दल द्वारा आज  बैलों से एक बन्द बॉडी कंटेनर भरा बग्ला रोड़ से पकड़ा गया। 24 बैलो से भरकर ये कंटेनर यूपी जा रहा था लेकिन गौरक्षा दल व गौपुत्र सेना तथा गौसेवा दल ने ट्रक को नाकाबंदी कर के पकड़ लिया। ट्रक ड्राइवर और उसके साथी ट्रैक छोड़कर मोके से फरार हो गए वहां गोरक्षको ने ट्रक को अपने कब्जे में लेकर पुलिस के हवाले कर सभी बेलो को धान्शु रोड पर स्थित गो शाला में छोड़ दिया।
PunjabKesari
गौरक्षा दल हिसार जिलाध्यक्ष अनिल अनिल आर्य ने बताया कि हमें गुप्त सूचना मिली थी कि एक बन्द बॉडी कंटेनर बैलों से भर कर हिसार होते हुए उतर प्रदेश जाएगा। सूचना के आधार पर हमारी 3 टीमो ने हिसार में ज्वाइंट नाका बन्दी की गई और कंटेनर को कब्जे में ले लिया गया । जब  गाड़ी नंबर के अंदर देखा गया तो उसमें बड़ी बेरहमी से ठूस ठूस कर गाय भर रखी थी।
PunjabKesari
सदर थाना सुरेंद्र सिंह ने बताया कि हमारी टीम गश्त पर थी सूचना मिलते ही बग्ला रोड़ पर पहुंचकर कंटेनर को कब्जे में ले लिया था और सभी 24 बैलों को धांसू गौशाला में सुरक्षित उतार दिया। कंटेनर को सदर थाना ले आए दोषियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है आगे की कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!