सांसद धर्मबीर सिंह के आवास पर लगा भाजपा के दिग्गजों का जमावड़ा, सैनी-खट्टर भी पहुंचे
Edited By Yakeen Kumar, Updated: 18 Aug, 2025 08:59 PM

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देर शाम नई दिल्ली में प्रदेश के लोकसभा और राज्यसभा सांसदों के साथ बैठक करने पहुंचे।
नई दिल्ली (कमल कंसल) : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देर शाम नई दिल्ली में प्रदेश के लोकसभा और राज्यसभा सांसदों के साथ बैठक करने पहुंचे। इस बैठक में विकास कार्यों सहित तमाम अलग-अलग मुद्दों को लेकर चर्चा हो रही है। यह मीटिंग भिवानी-महेंद्रगढ़ से लोकसभा सांसद धर्मवीर सिंह के सरकारी आवास पर चल रही है।
इस बैठक में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल, गुरुग्राम से सांसद और केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत, फरीदाबाद से सांसद और केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल, राज्यसभा सांसद सुभाष बराला सहित अन्य सांसद बैठक में मौजूद रहे।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)