हथिनीकुंड बैराज पर यमुना का जलस्तर पहली बार 1 लाख क्यूसिक के पार, सभी फ्लड गेट खोले गए

Edited By Deepak Kumar, Updated: 17 Aug, 2025 04:08 PM

yamuna water level at hathinikund barrage crossed 1 lakh cusec

मानसून सीजन में पहली बार यमुना नदी का जलस्तर हथिनीकुंड बैराज पर एक लाख क्यूसिक से अधिक हो गया है। रविवार दोपहर 1 बजे तक जल प्रवाह 1,16,686 क्यूसिक दर्ज किया गया।

यमुनानगर (सुरिंदर मेहता) : यमुनानगर में स्थित हथिनीकुंड बैराज पर यमुना पिछले डेढ़ महीने से शांत दिखी। लेकिन आज पहाड़ी इलाकों में हुई भारी वर्षा के चलते यमुना उफान पर आई। और हथिनीकुंड बैराज के सभी 18 गेट सायरन बजाने के बाद खोल दिए गए। लोगों को चेतावनी दी गई है कि वह यमुना से दूर रहें ।अपने पशुओं को यमुना से दूर रखें। इस चेतावनी के बारे में सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने जिला प्रशासन को भी अवगत करा दिया है। 

हथिनी कुंड बैराज से किया एक लाख 16 हजार पानी डिस्चार्ज

सिंचाई विभाग के सुप्रीटेंडेंट इंजीनियर आर एस मित्तल का कहना है कि पहाड़ी इलाकों में हो रही इस वर्ष के चलते हथिनी कुंड बैराज से एक लाख 16 हजार पानी डिस्चार्ज किया गया है। उन्होंने कहा है कि इस सीजन में पहली बार बैराज के सभी 18 गेट खोले गए हैं। और नहरों को पानी की सप्लाई बंद कर दी गई है। अभी तक पूरे मानसून में एक बार भी बैराज से एक लाख  क्यूसेक पानी डिस्चार्ज नहीं हुआ था।
 
सिंचाई विभाग के सुपरिंटेंडेंट इंजीनियर आर एस मित्तल ने बताया कि एक लाख क्यूसेक पानी आने के बाद उसे लो फ्लड बताया जाता है, जबकि डेढ़ लाख क्यूसेक पानी आने के बाद उसे मीडियम फ्लड और ढाई लाख क्यूसेक से अधिक पानी आने के बाद उसे हाई ब्लड बताया जाता है। पहाड़ी इलाकों में लगातार वर्षा हो रही है।

यमुना के पानी में लगातार इजाफा

यमुना के पानी में लगातार इजाफा हो रहा है। देखना होगा यमुना में इस बार कितना क्यूसेक पानी आता है और दिल्ली को कितना नुकसान झेलना पड़ता है।फिलहाल यमुनानगर सिंचाई विभाग अधिकारी यमुना में अधिक पानी आने को लेकर जिला प्रशासन को अवगत करा रहे हैं। इसके साथ-साथ दिल्ली सरकार को भी अवगत कराया जा रहा है। यमुना के साथ लगते निचले इलाकों से दूर हटाने की चेतावनी भी दी जा रही है।

यमुना में पानी का आंकड़ा

आज सुबह यमुना में 10 बजे 74304 क्यूसेक पानी हुआ जो 11 बजे 81353 क्यूसेक,12 बजे 91985 क्यूसेक और फिर एक बजे एक लाख 16 हजार क्यूसेक तक पहुंच गया जिसके बाद नहरों की सप्लाई बंद कर के बैराज के गेट खोलने से पहले चेतावनी अलार्म बजाया गया।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!